तस्वीरें

Krishna Janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर पर जरूर ले आएं ये चीजें, सालों साल बरसती रहेगी लड्डू गोपाल की कृपा

Krishna Janmashtami 2024: हिन्दू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण भगवान के छोटे स्वरूप लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर करें समझदारी से खरीददारी, श्री कृष्ण को प्रसन्न करने वाली चीजें लाएं घर

हिन्दू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण भगवान के छोटे स्वरूप लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जन्माष्टमी को लेकर लड्डू गोपाल के साथ मोरपंख, बांसुरी, झूला, गाय-बछड़े की मूर्ति, वैजयंती माला और माखन को घर लाने से कृष्ण की विशेष कृपा बरसती है। Krishna Janmashtami 2024 साथ ही घर में बरकत भी बढ़ती है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जन्माष्टमी से पहले इन चीजों को घर में आपका भाग्य बदल सकता है। Krishna Janmashtami 2024 इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जानिए इस त्योहार पर आपको कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए, जो कन्हैया जी को खुश करके आपकी किस्मत का सितारा चमका सकती हैं। क्योंकि ये चीजें खरीदने से घर मे बरकत आती है और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं विस्तार से-

माखनचोर का पसंदीदा माखन Krishna Janmashtami 2024

जिसका नाम ही माखनचोर हो उसे माखन कितना पसंद होगा यह तो बताने की जरूरत ही क्या है। माखन ही वह चीज है जिसके कारण बाल गोपाल ने अपनी मैया से मार भी खाई। माखन चुराने के कारण उन्हें गोपियों से भी डांट खानी पड़ी। तब श्री कृष्ण के जन्मदिन पर आप कुछ और खरीदने से पहले माखन जरूर खरीदें और भगवान को उसका भोग लगाएं। इससे माखनचोर की कृपा आप पर बनी रहेगी।

वैजयंती माला Krishna Janmashtami 2024

हिंदू धर्म में हर एक भगवान की पूजा और जप करने के लिए अलग-अलग मालाओं का उल्लेख है। जैसे भगवान शिव का जप रुद्राक्ष की माला से करने पर मनोवांछित फल मिलता है वैसे ही भगवान श्री कृष्ण की आराधना वैजयंती माला से होती है। इसलिए जन्माष्टमी के त्योहार पर के दिन वैजयंती माला जरूर खरीदनी चाहिए। वैजयंती माला में मां लक्ष्मी का वास भी बताया जाता है। इसको घर पर पूजा स्थान में रखने से पैसों की कमी नहीं होती।

Read More:- Krishna Janmashtami 2024: घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन बातों का रखें खास ख्याल, जानें उनकी सेवा के नियम, मिलेंगी खुशियां ही खुशियां

बांसुरी Krishna Janmashtami 2024

बांसुरी

कन्हैया का स्मरण करते ही जैसे मोरपंख के रंग हमारे मन में उभरते हैं वहीं बांसुरी की मधुर धुन भी दिमाग में बजती हुई महसूस होती है। बिना बांसुरी के श्री कृष्ण का कोई भी चित्र पूरा नहीं होता है। इसलिए उन्हें उनके भक्त बंसीवाले, बंशीधर, बासुरी वाले, बंसी बजैया जैसे नामों से भी पुकारते हैं। इसलिए जन्माष्टमी के दिन बांसुरी जरूर खरीदनी चाहिए। छोटी सी लकड़ी या चांदी की बांसुरी भगवान को चढ़ाएं, बाद में उसे पूजा स्थल पर, अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें।

मोरपंख Krishna Janmashtami 2024

जब भी कोई भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करता है तो उसके मन में मोर पंख की छवि जरूर उभरती है। भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख इतना पसंद था कि वह इसे हमेशा अपने मुकुट पर सजाते थे। वहीं वास्तु शास्त्र में भी मोरपंख को सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला बताया गया है। जन्माष्टमी के दिन मोरपंख घर में जरूर लाएं क्योंकि इससे गृहक्लेश नहीं होते और कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

बछड़े के साथ गाय Krishna Janmashtami 2024

भगवान श्रीकृष्ण के भक्त यह जानते हैं कि उनको गायों से बहुत स्नेह है। उनके बाल काल में वह गाय चराने जाते थे वहीं बैठकर बंसी बजाते थे। साथ ही गाय के दूध से बना माखन भी भगवान श्री कृष्ण को बहुत ज्यादा पसंद है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गायों में बृहस्पति ग्रह का वास होता है। इसलिए जन्माष्टमी के त्योहार पर आपको गाय और बछड़े की छोटी सी प्रतिमा जरूर खरीदनी चाहिए। इसे अपने घर या ऑफिस में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर होते हैं साथ ही भाग्य में वृद्धि होती है और संतान प्राप्ति होती है।

झूला Krishna Janmashtami 2024

श्री कृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप को हमेशा झूले में स्थापित किया जाता है, इसलिए लड्डू गोपाल को झूला अत्यंत पसंद है। जन्माष्टमी के दिन झूला खरीद कर लड्डू गोपाल को उसमें स्थापित करें। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

चंदन Krishna Janmashtami 2024

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप बाजार से चंदन खरीदकर लाएं और पूजा के दौरान भगवान कृष्ण को लगाएं। साथ ही ये चंदन खुद भी लगाएं। माथे पर चंदन लगाने से मन को शांति मिलती है। साथ ही आज्ञा चक्र एक्टिव होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button