तस्वीरें

Independence Day 2024 Rangoli Designs: आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, ऑफिस और घरों पर बनाएं रंगोली, यहां से लें यूनिक आइडियाज

Independence Day 2024 Rangoli Designs: देश के प्रति प्रेम भाव को दर्शाने के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर घर की दहलीज से लेकर आंगन तक में कई आसान चीजों की मदद लेकर रंगोली बना सकते हैं।

Independence Day 2024 Rangoli Designs: तिरंगे के 3 रंगों वाली रंगोली के ये हैं आसान से डिजाइंस

भारत में हर तीज-त्योहार या राष्ट्रीय पर्व पर रंगोली बनाने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि घर की दहलीज, स्कूल, कॉलेज या ऑफिस के बाहर रंगोली बनाना समृद्धि का प्रतीक है। देश की आजादी का दिन 15 अगस्त को सभी देशवासी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग अपने-अपने हिसाब से खुद को देशभक्ति के रंग में रंगते हैं। भारतीय त्योहारों के मौके पर सजावट के पारंपरिक तरीका का उपयोग होता है, जिसमें घर के आंगन व द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। स्कूल कॉलेज के कार्यक्रमों में 15 अगस्त के दिन रंगोली बनाते हैं। आप भी आसान तरीके से देश की थीम से जुड़ी रंगोली बनाकर आजादी के जश्न की उत्सुकता को बढ़ा सकती हैं। ध्यान रखें कि स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी रंगोली बना रहे हैं तो आपके पास तीन तरह के रंग जरूर हों। भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग से रंगोली बनाएं तो ये ज्यादा आकर्षक और प्रभावी दिखेगी। इसके अलावा गोल, चकोर आकृति की रंगोली बना सकते हैं। यहां आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सजावट के लिए आकर्षक और आसान रंगोली डिजाइन के आइडियाज दिए जा रहे हैं, जिसे जमीन पर तिरंगा रंगों से बना सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के लिए ये हैं खास डिजाइंस

रंगोली में अगर आप कुछ क्रिएटिव बनाना चाहते हैं, तो इस तरह से एक छोटी बच्ची के हाथ में तिरंगा झंडा पकड़ा कर आप आई लव माय इंडिया लिखें। इसके बाद इसे गोलाकार देकर सुंदर सा बॉर्डर बनाएं. इस यूनीक डिजाइन बनाने के बाद यकीन मानिए आप खूब वाहवाही लूटेंगे। Independence Day 2024 Rangoli Designs

सिंपल की जगह थोड़ा क्रिएटिव डिजाइन रंगोली के लिए बनाना चाहती हैं तो इस तरह से भारत का नक्शा बनाकर भारत माता का हाथ बना सकती हैं। इस तरह से आप देश प्रेम को दर्शाने के साथ में बाकिओ से थोड़ा अलग डिजाइन भी रंगोली के लिए बना पाएंगी। हाथों को 3डी डेप्थ देने के लिए आप चूड़ियां बना रही हैं तो इसे कंघी की मदद से कलर्स को आसानी से ब्लेंड कर सकती हैं। Independence Day 2024 Rangoli Designs

ऐसा जरूरी नहीं है कि झंडे की डिजाइन की जैसे दिखने वाली ही रंगोली आप घर के आंगन में बनाए। आप इन रंगों के इस्तेमाल से गोलाई में भी रंगोली के डिजाइन को बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली के बॉर्डर को बनाने के लिए आप कंघी की मदद से फूल-पत्ती, मोर पंख जैसे कई तरह के डिजाइंस बना सकती हैं। चाहें तो देशप्रेम से जुड़े कुछ नारे या स्लोगन भी आ रंगोली के माध्यम से लिख सकती हैं। Independence Day 2024 Rangoli Designs

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। ऐसे में मोर बनाकर भी उसमें देशभक्ति का रंग दे सकते हैं। अगर आप रंगोली में मोर बनाकर ट्राई कलर जैसे केसरिया, सफेद हरे और नीले रंग का उपयोग करके मोर की रंगोली बनाएंगे, तो यह बेहद खूबसूरत लगेगी। लोग आपकी तारीफ भी करेंगे। Independence Day 2024 Rangoli Designs

आप चाहें तो ट्रेडिशनल रंगोली बनाकर भी तारीफ पा सकते हैं। यह रंगोली हमारे राष्ट्रीय ध्वज में उपयोग किए जाने वाले 4 रंगों से बनाई गई हैं। जिसमें नारंगी, हरा, सफेद और गहरे नीले रंग का प्रयोग किया गया है। बड़े से आंगन या हॉल में अगर आपको रंगोली बनानी है, तो आप इस तरह की गोल रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। Independence Day 2024 Rangoli Designs

फूल पत्ती वाली रंगोली डिजाइन को लगभग हर तीज-त्योहार के मौके पर बनाया जा सकता है, लेकिन 15 अगस्त के दिन आप इसे बनाने के लिए तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। तिरंगे के रंगो वाली यह रंगोली में आप इसे कई तरह की शेप दे सकती हैं। देखने में यह डिजाइन बहुत खूबसूरत और बनाने में इसे केवल 10 से 15 मिनट ही लगने वाले हैं। वहीं फूलों और पत्तियों को डेप्थ देने के लिए आप कंघी की मदद ले सकती हैं। Independence Day 2024 Rangoli Designs

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button