तस्वीरें

Ganesh Chaturthi Special Modak: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को 10 दिनों तक भोग में लगाएं अलग अलग तरह के मोदक, प्रसन्न हो जाएंगे गजानन

Ganesh Chaturthi Special Modak: हर साल की तरह इस साल भी आप बड़ी धूमधाम से गणपति बप्पा को घर पर लाना चाहते हैं और इनके साथ ये 10 दिन बड़ी खुशी से बिताना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको 10 तरह के मोदक के बारे में बताने जा रहे हैं।

Ganesh Chaturthi Special Modak: गणपति बप्पा को लगाएं 10 तरह के मोदक का भोग

हर साल की तरह इस साल भी आप बड़ी धूमधाम से गणपति बप्पा को घर पर लाना चाहते हैं और इनके साथ ये 10 दिन बड़ी खुशी से बिताना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको 10 तरह के मोदक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम समय में घर पर बना कर बप्पा को भोग लगा सकते हैं। आप आने वाले इन 10 दिन गणेश जी को उनकी पसंद की अलग अलग चीजें रोज खिला सकते हैं। आप इन भोग से भगवान गणेश को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं 10 तरह के मोदक के बारे में-

गणपति बप्पा को लगाएं 10 तरह के मोदक का भोग

फ्राइड मोदक

आप बप्पा को फ्राइड मोदक का भोग लगा सकते हैं। इस तरह आप गणेश उत्सव के 10 दिनों तक बप्पा को अलग-अलग तरह के मोदक का भोग लगा सकते हैं।

सूजी मोदक

सूजी मोदक

सूजी मोदक बेहद ही कम समय में बनकर तैयार हो जाएगा। सबसे पहले सूजी को अच्छे से भून लें। अब इसमें मलाई, शक्कर और ड्राई फ्रूट मिलाकर मोदक बना लें।

ड्राई फ्रूट मोदक

ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। सबसे पहले आपके जो भी ड्राई फ्रूट हैं, उसे घी में अच्छे से रोस्ट कर लें। अब इसे पीस लें और इसमें गुड़ मिलाकर टेस्टी मोदक तैयार कर लें।

चॉकलेट मोदक

इस साल आप घर में चॉकलेट से बप्पा के लिए टेस्टी मोदक बना सकते हैं। चॉकलेट, मावा और चीनी से 30 मिनट से भी कम समय में चॉकलेट मोदक बनकर तैयार हो जाएगा।

पान मोदक

पान मोदक

भगवान गणेश को पान अति प्रिय है। ऐसे में आप मावा और शक्कर में पान के पत्ते पीसकर मिलाएं और टेस्टी पान मोदक बनाकर भोग लगा सकते हैं।

केसर मोदक

भगवान गणेश को आप केसर मोदक का भोग भी लगा सकते हैं। आप दूध, शक्कर, मावा, केसर, और इलायची पाउडर का उपयोग कर केसर मोदक बना सकते हैं।

चना दाल मोदक

बप्पा को भोग लगाने के लिए चना दाल मोदक भी अच्छा ऑप्शन है। रात में चना दाल को भीगो दें। सुबह इसे उबाल कर पीस लें। अब इसमें शक्कर या गुड़ मिलाकर मोदक बनाएं।

पनीर मोदक

गणेश उत्सव में आप बप्पा को पनीर मोदक का भोग भी लगा सकते हैं। इसे घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है, जो बप्पा के साथ-साथ सबको बहुत पसंद आएगा।

बेसन मोदक

कम समय में तैयार होने वाले बेसन मोदक बहुत ही टेस्टी होते हैं। सबसे पहले बेसन को घी में अच्छे से भून लें। जब बेसन ठंडी हो जाए तो उसमें अच्छे से पीसी हुई शक्कर मिलाएं और फिर मोदक बना लें।

मलाई मोदक

आप भगवान गणेश को पहले या आखिरी दिन मलाई मोदक का भोग भी लगा सकते हैं। इसे बनाना भी आसान है। मलाई में शक्कर और थोड़े से ड्राई फ्रूट मिलाकर टेस्टी मलाई मोदक बन जाते हैं। ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button