तस्वीरें

Dangerous Places In The World: ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक जगह, जहां कमजोर दिल वाले तो भूलकर भी ना जाएं

Dangerous Places In The World: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप मौत को करीब से महसूस कर सकते हैं। इन जगहों पर जाने के लिए बहुत बड़ा जिगरा चाहिए।

Dangerous Places In The World: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक ट्रैवल डेस्टिनेशन

ऐसा माना जाता है, ट्रेवल करने से सेहत अच्छी रहती है। अगर आप एक ट्रेवलर हैं और आपको घूमना बहुत पसंद है, तो आपको दुनिया की अलग-अलग डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। अक्सर लोग अपनी डेली लाइफ से बोर होकर जंगल, पहाड़ों और रेगिस्तान का सफर करते हैं, लेकिन आप दुनिया से अलग चलना पसंद करते हैं, तो आप सबसे खतरनाक जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। इन जगहों पर घूमकर आपको लगेगा कि आपने पूरी दुनिया देख ली। दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप मौत को करीब से महसूस कर सकते हैं। इन जगहों पर जाने के लिए बहुत बड़ा जिगरा चाहिए। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों के बारे में-

ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें

डेथ वैली, अमेरिका Dangerous Places In The World

डेथ वैली, अमेरिका

डेथ वैली का नाम सुनकर आप भी कुछ मौत का ख्याल आ रहा होगा। तो आपको बता दें कि अमेरिका की डेथ वैली को दुनियाभर में धरती की भट्टी के नाम से भी जाना जाता है। दिलचस्प बात ये है कि इस जगह पर इंसान 14 घंटों से ज्यादा रूक ही नहीं सकता। लेकिन फिर लोग दूर-दूर से इस रेगिस्तान को एक्सप्लोर करने के लिए आते हैं। ये एक ऐसा अनोखा रेगिस्तान है, जो सबसे गर्म माना जाता है। हैरत की बात को ये है कि दुनिया का सबसे ज्यादा तापमान अब तक यहीं पर रिकॉर्ड किया गया है।

Read More:- Jaipur Tourist Place For Monsoon: मेघालय से कम नहीं है जयपुर की ये जगह, माॅनसून में घूमने का मजा हाे जाएगा दोगुना, देखें PHOTOS

दानाकिल रेगिस्तान, अफ्रीका Dangerous Places In The World

दानाकिल रेगिस्तान, अफ्रीका

दानाकिल रेगिस्तान अफ्रीका में है। कहते हैं कि यहां मानव जाति की कल्पना भी असंभव है। यहां एक्टिव ज्वालामुखी है, जो जहरीली गैस उगलते हैं। ये रेगिस्तान किसी नर्क से कम नहीं है। ये जगह वाकई बहुत ही खतरनाक है। इतनी खतरनाक जगह होने के बाद भी कई खतरों के खिलाड़ी इसे देखने के लिए आते हैं। ऐसे तो बिना किसी गाइड के इस रेगिस्तान में जाना मना है।

इलहा दा क्वीमाडा ग्रांडे (स्नेक आइलैंड), ब्राज़ील Dangerous Places In The World

ब्राजील के तट से कुछ ही दूर समंदर के बीचोंबीच बसा है ये द्वीप, जिसे स्नेक आईलैंड भी कहते हैं। ये दुनिया के सर्वाधिक जहरीले सांपों का गढ़ है। कभी लोग एडवेंचर के नाम पर इस आईलैंड के जंगलों में घूमने जाते थे, लेकिन यहां सांपों की बढ़ती जनसंख्या के बाद आगंतुक इतना शिकार होने लगे, जिसके बाद इस आईलैंड पर एंट्री बैन कर दी गई।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बिकिनी एटोल, मार्शल द्वीप Dangerous Places In The World

बिकिनी एटोल, मार्शल द्वीप

समुद्र की लहरों में कहीं खोया ये द्वीप दूर से काफी खूबसूरत दिखता है। यहां की सफेद रेत और हरियाली आज भी टूरिस्ट को आकर्षित करती है, लेकिन ये आईलैंड भी किसी खतरे से कम नहीं है। इस द्वीप पर कई परमाणु परीक्षण कार्यक्रम चलाए जा चुके हैं। इस द्वीप पर हाई लेवल की रेडिएशन दर्ज की गई है जो कैंसर पैदा कर सकती है। यही वजह है कि यह द्वीप इंसान और जानवरों के लिए रहने लायक नहीं रहा।

मदीदी राष्ट्रीय उद्यान, बोलीविया Dangerous Places In The World

मदीदी राष्ट्रीय उद्यान, बोलीविया

दुनिया के लगभग हर देश ने अपने यहां के जीव-जानवरों को संरक्षित नेशनल पार्क बनाए हुए हैं, जो टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं, लेकिन बोलीविया के मदीदी नेशनल पार्क के केस में ऐसा नहीं है। दिखने में हरियाली से भरपूर ये नेशनल पार्क अब जहरीले और आक्रामक जीवों का घर बन चुका है। यहां के पेड़-पौधों के संपर्क में आने से इंफेक्शन भी हो सकता है, इसलिए ये जगह पर्यटकों के लिए खतरनाक बताई जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button