लाइफस्टाइल

Parrot for Good Luck: तोता का घर में आना होता है शुभ, इन तीन राशियों को मिलता है उनका प्यार, क्या कहता है हमारा शास्त्र

Parrot for Good Luck: ये तीन राशि के लोग तोता पालने से हो सकते हैं बहुत लकी, आज ही ले आये अपने घर तोता


Highlights: 

  • तोता पालने से घर में आती हैं खुशियाँ, इन तीन राशि के लोगों की बदल सकती है ज़िंदगी
  • शास्त्रों में तोता पालने को लेकर लिखी गई हैं अद्भुत बातें

Parrot for Good Luck: ऐसा देखा गया है कि बहुत से लोगों को जानवरों और पक्षियों से बेहद प्रेम होता है और इसलिए लोग इन्हें पालने से भी नहीं कतराते हैं। ज्यादातर लोग अपने घरों में पालतू जानवरों और पक्षियों को पालते हैं। जिस तरह जानवरों में कुत्ते से लोगों को बहुत लगाव होता है ऐसे ही पक्षियों में तोते से लोगों को लगाव होता है। कहा जाता है कि तोता पालना किसी के लिए शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ।

लेकिन ये तीन राशि ऐसे हैं जिनके लिए तोता पालना बेहद ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती और अगर वह तोता पालते हैं तो उन्हें अपने जीवन का प्रेम भी मिल जाता है।

आइये आज जानते हैं तोता पालना किन राशियों के लिए शुभ होता है।

Parrot for Good Luck
Parrot for Good Luck

पद्मपुराण में यह वर्णित है कि घर में तोता पालना बहुत शुभ होता है। तोते का नाम अगर भगवान के नाम पर रखा जाए तो और भी बेहतरीन होता है। तोता पालने से घर में राहु, केतु, शनि एवं मंगल की वक्र दृष्टि नहीं पड़ती। तोता पालना और भी मायने में बहुत शुभ होता है। कहा जाता है कि जिस घर में तोता पाला जाता है उस घर से यमराज की नज़रें दूर रहती हैं अर्थात अकाल मृत्यु की संभावना नहीं होती है।

तोता पालने से सुख – समृद्धि एवं सौभाग्य की वृद्धि होती है।

शुकोपाख्यानम् ग्रंथ के अनुसार एक ब्राह्मण ने एक तोता खरीदा। तोता जिस दिन खरीदा वह दिन नरक निवारण चतुर्दशी का था। जब ब्राह्मण उसे घर लेकर आये तो अपने घर पहुँचे तो ब्राह्मणी ने उस तोते का नाम सीताराम रख दिया। परिवार के सभी सदस्य सीताराम को पाकर खुश थे। इतना ही नहीं सीताराम के आने से घर में सुख – समृद्धि भी आ गई।

Read more: हरियाली तीज में 16 श्रृंगार का महत्व: आखिर क्यों सजती – सवरती है महिलाएं

ब्राह्मण के घर में सबने जान लिया की तोता आने से उनके घर में खुशियाँ आ गई है।

ये तो रही कहानी की बात , चलिए आपको अब हम बताते हैं तोता पालने से और क्या – क्या फायदे होते हैं

शास्त्रों में लिखा है कि किसी भी पशु पक्षी को पालना अपने जीवन में एक नया अनुभव प्राप्त करना होता हैं। यानी पशु पक्षी के बीच और हमारे बीच एक प्रेम संबंध बंध जाता है जो हमें जिंदगी भर याद रहता है।

खासकर के तीन राशियों के लिए यह बहुत शुभ होता है।

तोता पालना ज्यादा कठिन काम नहीं है अगर ये 3 राशि के लोग तोते को पालते हैं जिस प्रकार तोते और अपने बीच में प्रेम होता है उसी प्रकार आपको अपना सच्चा प्यार प्राप्त हो सकता है। अगर आप तोते को पालते हैं तो आपके ऊपर किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां हावी नहीं होती है। आप हमेशा मधुर बातें करते हैं। किसी की बातों को दिल से नहीं लगाते हैं और हर किसी की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

Read more: हरियाली तीज में 16 श्रृंगार का महत्व: आखिर क्यों सजती – सवरती है महिलाएं

जिस कारण आपको दुआएं प्राप्त होती है उन दुआओं के असर के कारण ही आपको अपना सच्चा प्यार प्राप्त कर सकते हैं। जिस प्रकार तोता पालने से वह हमारे बीच इतना घुल मिल जाता है अगर कोई हमारी बुराई भी करे तो उसे बुराई नहीं करने देता हैं। इन तीन राशियों द्वारा तोता पालना बहुत ही शुभ माना गया है। अगर यह 3 राशि के लोग तोते को पालते हैं तो इनको अपना सच्चा प्यार प्राप्त होता हैं।

वो तीन राशि हैं कन्या, मकर और वृषभ राशि।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button