मनोरंजन

दीपिका और मेरे बीच कुछ नहीं बदला : प्रियंका चोपड़ा

बॅालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने और दीपिका पादुकोण के बीच लड़ाई की ख़बरों को खारिज करते हुए कहा है कि हम दोनों की दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आया है।

दीपिका और मेरे बीच कुछ नहीं बदला : प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण

दरअसल, बीते दिनों ख़बरें आई थी कि प्रियंका और दीपिका की दोस्ती टूट गई है। लेकिन प्रियंका ने एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए बोला, “आप ने कहा कि हम दोस्त है, पहले आप कहते थे कि हम दोनो सबसे अच्छें दोस्त है तो अब ये कैसे बदल गया, क्यों और कैसे बदला?”
इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि मैं साफ कर रही हूं कि हम दोनों के बीच कुछ नहीं बदला है, जैसा पहले था वैसा ही अब है। लेकिन आपका नजरिया बदल गया है, जो नहीं बदलना चाहिए।

आप को बता दें प्रि-यंका चोपडा इन दिनों हॅालीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगी है।

Back to top button