भारत

ऐतिहासिक पल : नीता अंबानी बनी पहली भारतीय महिला IOC सदसय

रिलायंस फांउडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने गुरूवार शाम इंतिहास रच दिया। जी हां, उन्हें रियो ओलंपिक शुरू होने से ठीक पहले अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुन लिया गया है।

आपको बता दें, नीता अंबानी आईओसी की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला है। नीता ने चुनाव में 71 वोट के साथ यह जीत हासिल की।

front-pic

नीता अंबानी

गौरतलब है कि आईओएस का सदस्य बनने के लिए कम से कम 39 वोटों की जरूरत होती है।

आईओसी के 129वें सम्मेलन के दौरान उनका नाम चुने जाने की घोषणा हुई, जोकि नीता अंबानी के लिए काफी खास पल था। अपनी खुशी जाहिर करते हुए नीता अंबानी ने कहा, “यह दुनिया में भारत के बढ़ते महत्व और भारतीय महिलाओं की बढ़ती पहचान का सबूत है।”

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button