मूवी-मस्ती

The Kerala story: मुस्लिम बायफ्रेंड के साथ देखने गई द केरल स्टोरी बाहर निकलते ही लड़के पर दर्ज किया केस

मूवी देखने के बाद युवती और उसके बॉयफ्रेंड में विवाद हो गया। युवती ने अब अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद फैजान खान पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराया है।

The Kerala story: लड़की के आरोप के बाद मामला दर्ज

The Kerala story: द केरल स्टोरी देखने के बाद लड़की ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तुरंत लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

बॉलीवुड फिल्म द केरल स्टोरी जो हाल ही में सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी, काफी चर्चा में है। कहीं बैन तो कहीं टैक्स फ्री होने वाली यह फिल्म सियासत लिहाज से भी काफी पॉपुलर रहा है। मध्य प्रदेश से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के इंदौर शहर की एक लड़की अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फैजान के साथ द केरल स्टोरी देखने गई और थिएटर से बाहर आने के बाद बॉयफ्रेंड के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by One World News – Hindi (@oneworldnewshindi)

चार साल से थी दोनों की दोस्ती

खजराना पुलिस स्टेशन इंचार्ज दिनेश वर्मा ने बतायापीड़िता द्वारा हारून कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद फैजान खान के खिलाफ एक आवेदन दिया गया। युवती की पहचान चार साल पहले कोचिंग क्लास में मोहम्मद फैजान से हुई थी। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद फैजान ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। बहला- फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद फैजान पीड़िता को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए लगातार मजबूर कर रहा था। फैजान ने कई बार पीड़िता के साथ धर्मपरिवर्तन करवाने के लिए मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज कराई।

Read more: The Kerala Story: इस फिल्म की रिलीज के खिलाफ याचिका पर SC में सुनवाई

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी का कहना है कि दो दिन पहले ये दोनों द केरल स्टोरी मूवी देखने गये थे। उसके बाद फिर से आरोपी फैजान ने लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए कहा। इसके बाद दोनों का विवाद हो गया। युवती और फैजान दोनों पिछले आठ महीने से एक साथ ही रह रहे थे। इस दौरान फैजान ने कई बार युवती को धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। फिल्म देखने के बाद पीड़िता ने फैजान के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी फैजान को अरेस्ट कर लिया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button