मूवी-मस्ती

प्रियंका चोपड़ा की हिरोइन बनेंगी अनुष्का शर्मा!

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और फिल्मकार ‘प्रियंका चोपड़ा’ अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म बनाने जा रही हैं। खास बात यह है कि फिल्म वीमन ओरिएंटेड यानी के महिलाओं के उन्मुखी होगी। हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए प्रियंका ने अनुष्का शर्मा को पसंद कर लिया है। सुनने में यह भी आया है कि इस फिल्म का डायरेक्शन एक महिला ही करेगी। अब ये किसी को नहीं पता की डायरेक्शन करने वाली महिला कौन होगी। लेकिन, इतना जरूर तय है कि बतौर प्रोड्यूसर प्रियंका ने अपनी नई फिल्म के लिए अनुष्का को साइन किया है।

dddjune5

गैरतलब है कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है और जल्द ही फिल्म की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। शूटिंग इसी साल दिसम्बर में शुरू हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका के पहले हिंदी प्रोडक्शन में अनुष्का शर्मा एक पुलिस वाली का किरदार निभाने वाली हैं। बताया जा रहा है फिल्म की स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है, जिसे अभी सीक्रेट रखा गया है।

सूत्र बताते हैं कि पहले प्रियंका खुद उस रोल को निभाने वाली थीं,  लेकिन अब वो सिर्फ बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से जुड़ी रहेंगी। इससे पहलें दोनों प्रियंका और अनुष्का साथ में फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम कर चुकी हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button