मूवी-मस्ती

Badan Pe Sitare Bhojpuri Song: बॉलीवुड के इस गानें को किया गया हैं भोजपुरी में रीक्रिएट, लोगो को आ रहा बेहद पसंद

भोजपुरी सॉन्ग 'बदन पे सितारे' की बात करें तो इसका गीत–संगीत बेहद सुरीला है। यही वजह है कि लोगों को यह बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने बताया, 'हम अपने गानों में अक्सर कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं।

Badan Pe Sitare Bhojpuri Song: भोजपुरी में रीक्रिएट करने के बाद जमकर वायरल हो रहा ये गाना, देखे वीडियो

Badan Pe Sitare Bhojpuri Song: हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन हंगामा मचाता रहता है। भोजपुरी में कई सुपरहिट हिंदी गानों का वर्जन तैयार किया गया और इसको खूब सफलता भी मिली है। आपको बता दें कि इसी तरह एक रेट्रो हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है। इस रेट्रो हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन को हिंदी के प्रसिद्ध गायक मो. रफी को समर्पित किया गया है। इस गाने को भोजपुरी के सुपरहिट कलाकार विजय चौहान और भोजपुरी की ट्रेंडिंग गर्ल शिल्पी राज ने गाया है।

‘बदन पे सितारे’ भोजपुरी में किया गया रीक्रिएट 

सुपरहिट रेट्रो स्पेशल गाना ‘बदन पे सितारे’ को सारेगामा हम भोजपुरी ने भोजपुरी में रीक्रियेट किया है। वर्ष 1969 में प्रदर्शित फिल्म प्रिंस का गाना ‘बदन पे सितारे’ मोहम्मद रफी को समर्पित है। जिसे विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है। 

Read more: Bhojpuri film kalakand: ‘कलाकंद’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी मचाएगी धूम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpi Raj Personal (@shilpi_raj_personal)

गानों में कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं

सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने बताया कि हम अपने गानों में अक्सर कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं, जो भोजपुरी के म्यूजिक लवर्स को भी पसंद आ रहा है। बड़े कलाकार हो या नवोदित कलाकार, प्रतिभा को उभारने और उनको मौका देने का नतीजा है कि आज सारेगामा हम भोजपुरी के सभी गाने को लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। गौरतलब है कि गाना ‘बदन पे सितारे’ के म्यूजिक वीडियो में कशिश सिंह हैं। गीतकार आकाश गुप्ता हैं। संगीतकार शुभम राज हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है।

Read more: Bhojpuri film: काजल राघवानी की नई फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

भोजपुरी वर्जन लोगों को बेहद पसंद आ रहा

बॉलीवुड के इस सुपरहिट रेट्रो गाना ‘बदन पे सितारे’ का भोजपुरी वर्जन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर आर देख सकते हैं। जहां इस गाने के वीडियो को रिलीज किया गया है। इसे दो दिन के भीतर 1.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button