भारत

मदर टेरेसा ने भारत में की ईसाईकरण की कोशिश – आदित्यनाथ

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ  अकसर अपने बयानों के लिये चर्चा में रहते है। हर बार की तरह इस बार भी अपने एक   विवादित टिप्पणी  को लेकर चर्चा में आ गए है।  आदित्यनाथ ने मदर टेरेसा को लेकर विवादित टिप्पणी की है और कहा है कि मदर टेरेसा जैसे लोगों ने भारत में ‘ईसाइकरण’ की कोशिश की।

adityanath

आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद है और एक कॉलेज परिसर में आयोजित रामकथा कार्यक्रम के दौरान मदर टेरेसा  पर विवादित टिप्पणी की।  आदित्यनाथ ने   साथ ही, यह भी कहा कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में ईसाइयों ने खतरनाक स्थिति पैदा कर रखी है, अगर आप इसे देखना चाहते है  तो आप वहां जाकर देखिये।

भारत के राज्य झारखंड, अरुणाचल, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में ईसाइयों के अलगाववाद की ऐसी स्थिति है जिसे देखने के बाद आपके पैरो तले जमीन खिसक जायेगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button