लाइफस्टाइल

क्‍या आप का बेस्‍ट फ्रेंड भी जानता है, ये सारे राज

क्‍या आप का बेस्‍ट फ्रेंड भी जानता है, ये सारे राज


क्‍या आप का बेस्‍ट फ्रेंड भी जानता है, ये सारे राज:- हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा व्‍यक्ति जरूरी होता है, जिसे हम सब बातें बता पाते है, वो हमारे परिवार के सदस्‍य की तरह होता है। जिससे हम अपने खुशी हो या ग़म सब बाते बताते है। उसी व्‍यक्ति को बेस्ट फ्रेंड कहा जाता है। हम अपने बेस्‍ट फ्रेंड से कोई भी बात छुपी नहीं होती। चाहे वो हमारा क्रश हो या सिर्फ ब्रेकअप के बारे में।

हर किसी की जिंदगी में बेस्ट फ्रेंड्स एक अहम हिस्सा होता है। जिनके साथ आप ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं क्योंकि वो आप की हर बात समझ सकता है। आप के हमउम्र होने कारण आपकी बात समझ सकता है और आप को सही सलाह भी देता हैं। आज हम आप को एक ऐसे सीक्रेट्स के बारे में बताने वाले है, जो सिर्फ आप के बेस्‍ट फ्रेड को ही पता होती है। या फिर ये कहा लो रहे हैं, कि आप के राज पता होते है।

क्‍या आप का बेस्‍ट फ्रेंड भी जानता है, ये सारे राज
बेस्‍ट फ्रेड

आप के राज जो सिर्फ बेस्‍ट फ्रेड जानता हैः-

1. आप के बेस्‍ट फ्रेड को आप के दुख का एहसास बेखूबी होता है। उसे पता होता है कि आप कब कैसा महसूस कर रहे है। अगर आपका कब अपने पार्टनर से ब्रेकअप हुआ है तो उन्हें ये पता होगा कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। साथ ही आप किस दर्द से गुजर रहे हैं। साथ ही वो ये भी जानते है, कि आपके किस समय कैसे संभालना है।

2. आप का बेस्‍ट फ्रेड ये भी जानता है, कि आप ने अपने क्रश को मैसेज में क्‍या- क्‍या बोला है, क्‍योंकि वो ही तो आप को बता रहा होता है, कि आप को मैसेज में क्‍या लिख कर भेजना है।

3. आप के बेस्ट फ्रेंड को इस बात का पता होता है कि आप के द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए अपडेट्स पर कितने लाइक आना जरूरी है। साथ ही किस ने लाइक किया और किसने नहीं।

4. आप के बेस्‍ट फ्रेड को पता होता है, जब आप को गुस्‍सा आता है, तो उसे कम कैसे करना है।

5. चाहे आप और आपका बेस्‍ट फ्रेड अगल- अगल कॉलेज में हो लेकिन उसे पता होता है कि आप के कितने दोस्‍त है और कौन कैसा है। फिर फिर आप का बॉस कैसा है।

6. आप के बेस्‍ट फ्रेड को आप के मैसेज पढ़कर ही समझ आ जाता है, कि आप कैसे है और क्‍या बात करने वाले है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button