World Turtle Day: प्रकृति के नन्हे रक्षक, विश्व कछुआ दिवस 2025
World Turtle Day: हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day) मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में कछुओं और कछुओं की वेरियस स्पीशीज के बचाव,
World Turtle Day: धरती के प्राचीन जीवों को बचाने का दिन
World Turtle Day: हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day) मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में कछुओं और कछुओं की वेरियस स्पीशीज के बचाव, उनके आवास की रक्षा और उनके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन का आयोजन मुख्य रूप से American Tortoise Rescue नामक संस्था द्वारा वर्ष 2000 से किया जा रहा है।
कछुओं का महत्व
कछुए प्राचीन जीव हैं, जो करोड़ों वर्षों से इस धरती पर मौजूद हैं। ये जलीय और स्थलीय दोनों प्रकार के होते हैं। कछुए न केवल पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि वे संस्कृति और परंपराओं का भी हिस्सा रहे हैं। समुद्र में रहने वाले कछुए समुद्री पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जबकि भूमि पर रहने वाले कछुए मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखते हैं।
कछुओ को बचाने की आवश्यकता
आज के समय में कछुओं की कई प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसके पीछे प्रमुख कारण हैं – अवैध शिकार, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, आवास की कमी और समुद्री प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग। कछुओं की खाल, मांस और अंडों के लिए उनका शिकार किया जाता है, जिससे उनकी आबादी में भारी गिरावट आई है।
Read More : Common-Wealth Day: कॉमनवेल्थ डे 2025, एकता में शक्ति का उत्सव
विश्व कछुआ दिवस का उद्देश्य
इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि कछुए भी इस पृथ्वी के महत्वपूर्ण जीव हैं और उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह दिन लोगों को यह सीखने का अवसर देता है कि कैसे वे अपने आस-पास के पर्यावरण को कछुओं के अनुकूल बना सकते हैं और उनके आवास की रक्षा कर सकते हैं।
Read More : Delhi-NCR: प्रदूषण का कहर, जाने Delhi-NCR में कैसे रखें खुद को बीमारियों से सुरक्षित
इस दिन को कैसे मनाया जाता है?
-अलग अलग स्कूलों और संगठनों में कछुओं पर आधारित कार्यक्रम, जागरूकता रैली और कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं।
-सोशल मीडिया पर #WorldTurtleDay हैशटैग के साथ जानकारियाँ साझा की जाती हैं।
-पर्यावरण प्रेमी इस दिन कछुओं के संरक्षण हेतु दान करते हैं या स्वयंसेवी कार्यों में भाग लेते हैं।
-कई लोग कछुओं को उनके प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ने में सहयोग करते हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com