लाइफस्टाइल

World Environment Day 2024: आज के दिन पूरे दुनिया में मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए क्या है इसका इतिहास

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम "Land Restoration, Desertification And Drought Resilience" है। इस थीम का फोकस 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है।

World Environment Day 2024: जानिए इस बार क्या है विश्व पर्यावरण दिवस की थीम, और क्या है इसके मनाने का उद्देश्य


World Environment Day 2024: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2024) हर साल 5 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 से इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। तब से 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के बारे में लोगों को सचेत करना है। इस दिन लोगो को जागरुक करने के लिए पर्यावरण से संबंधित कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

कब हैं विश्व पर्यावरण दिवस

प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस जून माह में मनाते हैं। इस खास दिन को मनाने की एक तारीख निर्धारित है। भारत समेत दुनियाभर में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर विभिन्न देश अलग अलग तरीके से पर्यावरण को लेकर अपने नागरिकों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

पर्यावरण दिवस की थीम 2024

प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। पिछले साल यानी विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम “Solutions to Plastic Pollution” थी। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम “Land Restoration, Desertification And Drought Resilience” है। इस थीम का फोकस ‘हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है।

पर्यावरण दिवस का इतिहास

पर्यावरण दिवस मनाने की नींव 1972 में पड़ी, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया है और हर साल इस दिन को मनाने का एलान किया।

5 जून को ही क्यों मनाते हैं पर्यावरण दिवस

दरअसल, पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था। स्वीडन की राजधानी स्टाॅकहोम में सम्मेलन हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टाॅकहोम सम्मेलन के पहले दिन को चिन्हित करते हुए 5 जून को पर्यावरण दिवस के तौर पर नामित कर लिया।

Read More: Vande Bharat Sleeper Coach: रेलवे को मिलने वाली है स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, इस साल शुरू हो सकता है इसका ट्रायल

पर्यावरण दिवस का महत्व

भारत समेत पूरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में हैं। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button