लाइफस्टाइल

World Environment Day 2024: इस पर्यावरण दिवस पर घर में जरूर लगाएं ये पेड़, जीवन में आएगी सकारात्मकता, नौकरी और व्यापार में भी होगी खूब तरक्की

World Environment Day 2024: भारत समेत पूरी दुनिया में 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है। हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है।

World Environment Day 2024: इन पौधों को घर में लगाने से जीवन में आती है खुशहाली

पूरी दुनिया में 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है। हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। भारत में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘हमारी भूमि’ है। जो कि भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है। हम सभी के जीवन में पर्यावरण का खास महत्व है, बिना इसके स्वस्थ रहने की कल्पना करना मुश्किल है। धार्मिक दृष्टि के भी पर्यावरण का विशेष महत्व है।

माना जाता है कि घर में पेड़-पौधे लगाने से इसका आर्थिक स्थिति पर शुभ प्रभाव पड़ता है। यही नहीं वास्तु के अनुसार कुछ पौधों का व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही इन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और रूके हुए कार्यों को भी गति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन से पेड़-पौधे लगाने चाहिए। World Environment Day 2024

पर्यावरण दिवस पर घर में लगाएं ये पौधे

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय माना गया है और इस पौधे को घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं और रोजाना इसकी पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और कई तरह की परेशानियां दूर रहती हैं। तुलसी का संबंध भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से माना गया है। घर में तुलसी होने से सौभाग्य में वृद्धि होती है इसलिए इसे श्रीतुलसी कहा जाता है।

शमी का पौधा World Environment Day 2024

वास्तु के अनुसार शमी का पौधा लगाने से व्यक्ति को शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। बता दें, शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। इसे लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

अशोक का पेड़

हिंदू धर्म में अशोक वृक्ष को अहिंसा वृक्ष भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस पेड़ को लगाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अशोक वृक्ष लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Read More:- Plants Vastu Tips: घर पर ग्रहों के अनुसार लगाएं ये पौधे, मां लक्ष्मी का होगा वास, दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

स्पाइडर प्लांट World Environment Day 2024

स्पाइडर प्लांट को घर में लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इसे घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे के घर में होने से आसपास की हवा स्वच्छ रहती है और आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। यह पौधा कई तरह की बीमारियों का अंत करता है और जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा लाता है। अगर कार्यक्षेत्र में कोई समस्या चल रही है तो स्पाइड प्लांट को पास में रखने से जीवन को नई दिशा मिलती है।

क्रासुला का पेड़

क्रासुला का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है और घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। इस पौधे को घर के मेन गेट के दाहिनी दिशा में रखना चाहिए। इस पौधे को होने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन आगमन के नए स्रोत खुलने शुरू हो जाते हैं। इस पौधे के घर में होने से पारिवारिक सदस्यों के बीच स्नेह बना रहता है और रिश्तों में भी मजबूती आती है। साथ ही अगर आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो वह भी दूर हो जाती है।

मनी प्लांट World Environment Day 2024

मनी प्लांट घर में होना अच्छा माना जाता है। जैसे कि इसके नाम से पता चलता है कि यह पौधा धन संबंधित समस्याओं को खत्म करता है। जैसे जैसे यह पौधा बढ़ता है, वैसे वैसे धन और सम्मान भी बढ़ने लगता है। ज्योतिष में इस पौधे का संबंध भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र ग्रह से माना गया है इसलिए मनी प्लांट घर में सौभाग्य को बढ़ाता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है।

अपराजिता

अपराजिता का पौधा तुलसी के समान बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे की बेल का लाभ लेने के लिए इसे घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस बेल का संबंध माता लक्ष्मी से माना गया है। घर में इस पौधे के होने से मां लक्ष्मी स्वयं घर में विराजमान रहती हैं और नौकरी व व्यापार में काफी अच्छी तरक्की होती है। यह पौधा भगवान विष्णु और महादेव को भी बेहद प्रिय है। इस पौधे से धन धान्य की कमी दूर होती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

स्नेक प्लांट World Environment Day 2024

स्नेक प्लांट आप के स्वास्थ के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। वायु शुद्ध करने वाला यह पौधा घर के वातावण के भीतर के ऑक्सीजन प्रवाह को भी सुधारता है। सांप के पौधों को बेडरूम में रखना शुभ माना जात है। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। इसको घर के पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी कोनों में रखना चाहिए।

चमेली

वास्तु के अनुसार घर में चमेली का पौधा लगाने से अच्छी नींद आती और दिमाग केंद्रित रहता है। इससे व्यक्ति तनाव और चिंता मुक्त रहता है। माना जाता है कि घर के अंदर इसको लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा सौहार्द बना रहता है। इसको घर में दक्षिण दिशा में खिड़की के पास रखना चाहिए।

नीम World Environment Day 2024

नीम के पौधे को वास्तु के अनुसार घर में जरूर रखना चाहिए। ये पूरे परिवार की सेहत बनाए रखता है। इस पौधे के सभी हिस्सों का किसी न किसी काम में इस्तेमाल भी होता है। वास्तु के मुताबिक इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

लेमन ग्रास

आपको बता दें कि लेमन ग्रास मच्छरों को दूर भगाने का काम करता है। इसे घर में रखने पर वातावरण सकारात्मक बना रहता है। घर में पॉजिटिव वाइब्स भी आती हें। आप चाहें तो इसका काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं। ये वजन कम करने में भी कारगर माना गया है।

आंवले का पेड़ World Environment Day 2024

घर में आंवले के पेड़ का होना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे लगाने से धन धान्य में वृद्धि होती है। यदि आप इसे घर में लगा रहे हैं, तो उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर- पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इस दिशा में लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button