लाइफस्टाइल
क्या है वो परिवार के नियम जो कभी भूलने नहीं चाहिए

परिवार के नियम
कार्यक्षेत्र से लेकर जिंदगी में हर जगह कुछ नियम होते है। उसी प्रकार हर घर के भी कुक नियम और कानून होते है। किस समय तक घर वापिस आना है, कब कैसे और क्या करना है ये सब चीज़े हम कुछ सोच समझ कर करते है। पर कुछ नियम ऐसे होते है जो ना तो कहीं लिखे जाते है और ना कभी बताए जाते है। ये होते है परिवार के नियम । इन्हें हम समय और अक्ल के साथ साथ सीखते है।
जानते है कि क्या होते है वो नियम :-
- दिन के किसी भी एक वक़्त खाना साथ में बैठ कर खाए। इस व्यस्त जीवन में परिवार के लिए समय निकालने का इससे बेहतर तरीका कुछ नहीं हो सकता है।
- आप एक दूसरे से जो वादे करे उससे बिना भूले पूरा करे। कभी भी परिवार में किसी को भी किया कोई भी वादा तोड़े नही। परिवार में हर व्यक्ति एक दूसरे से ही उम्मीद करता है। वो किसी बाहर वाले से उम्मीद नहीं करते।

- कभी परिवार वालो का भरोसा ना तोड़े। आप का परिवार आप पर बहुत ज़्यादा भरोसा करता है। कभी कुछ ऐसा ना करे जिससे आपका परिवार शर्मिदा हो या आपके परिवार का आप पर से भरोसा ख़त्म हो जाए।
- परिवार में सब की इज़्ज़त करे। भले ही आपको वो व्यक्ति पसंद हो या नहीं हो, आप कभी किसी किसी को बेइज़्ज़त नहीं कर सकते। आपको सदैव सबकी इज़्ज़त करनी है भले ही आप उनको नापसंद भी क्यों ना करते हो।
- हमेशा सच का साथ दे। परिवार में अक्सर ऐसे मौके आते है जब आपको सही और गलत में चुनना पड़ता है। और उसी में अक्सर हम उनका साथ देते है जिन पर हम ज़्यादा भरोसा करते है फिर चाहे वो गलत क्यों ना हो। पर हमें हमेशा सच और सही का साथ देना चाहिए।

- सबके साथ हमेशा विनम्र रहे। फिर चाहे परिवार के लोग कैसे हो। एक परिवार के हो कर भी हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग होता है। हमेशा सबके साथ विनम्र रहे और सभी को अपनाए। हर व्यक्ति के भिन्नता को कबूल करे।
- सुख दुख में हमेशा साथ रहे। कहते है कि परिवार की एक व्यक्ति की ताकत होता है और परिवार ही हर समय हमारा सहारा बनता है। उसी प्रकार हमे भी अपने परिवार का सहारा बनना है।
परिवार से ज़्यादा ख़ास और ज़रूरी कोई और नहीं होता। परिवार के नियम हम समय के साथ अपने आप सीख जाते है। ज़रूरी है परिवार की एहमियत को समझना और इन्ही नियमो को समझ कर उनका पालन करना।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in