लाइफस्टाइल

Vastu Tips: कंगाली को दूर करना है तो आज से ही अपना लें ये उपाय, बनने लगेंगे काम और आने लगेगा धन

Vastu Tips: हर काेई धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करके अपने घर की कंगाली को दूर करना चाहता है, लेकिन सबके साथ ऐसा नहीं होता है। तो आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप कंगाली दूर कर सकती हैं।

Vastu Tips: कंगाली दूर करने के सरल उपाय, तुरंत बनेंगे बिगड़े काम

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र नियमों का एक समूह है जो हमारे भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह हमें बताता है कि हमें अपने घर में चीजों को कैसे व्यवस्थित करना है। अगर हमें पैसों की समस्या है तो वास्तु शास्त्र हमें उसे ठीक करने के उपाय बताता है। इसमें कहा गया है कि अगर हम चीजों को गलत दिशा में रखते हैं तो इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। उदाहरण के तौर पर अगर हम कूड़ेदान को गलत जगह पर रखते हैं तो देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और हमें पैसों की परेशानी हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें अपने घर में किन चीजों को ध्यान देने की जरूरत है, आइए जानते हैं-

  • वास्तु शास्त्र में डस्टबिन रखने की सबसे सही दिशा दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम मानी गई है। दक्षिण-पश्चिम दिशा को विसर्जन के हिसाब से सही माना जाता है, इसलिए इस दिशा में कूड़ादान रखना अच्छा है।
  • घर के कंगाली को दूर करने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत आवश्यक है। तुलसी के पौधे के आसपास सफाई रखें। शाम के समय तुलसी के पौधे पर दीपक जलाएं।

Read More:- Mahashivratri 2024: राशि के अनुसार करें शिव जी का ये उपाय, कभी नहीं होगी किसी चीज की कमी, जानें कब है महाशिवरात्री

  • घर में किसी प्रकार का टूटा हुआ बर्तन नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे अनिष्ट की संभावना होती है और तंगहाली बनी रहती है।
  • घर में खुशहाली लाने के लिए कभी भी घर में बंद घड़ी को न रखें। क्योंकि बंद घड़ी से आपकी किस्मत बंद हो जाती है। घर में धनागमन रुक जाता है जिससे गृह क्लेश बढ़ जाता है।
  • जिस घर में नल से अनवरत पानी टपकता रहता है, उस घर में भी धन नहीं टिकता। अगर आपके जल निकासी की व्यवस्था वास्तु के अनुसार नहीं है, तो भी आपको कंगाली से जूझना पड़ता है। आपके घर से पूर्व या उत्तर की ओर पानी निकलने की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे सुख समृद्धि आती है। टपकते हुए नल को तुरंत ठीक कराएं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मकड़ी के जाले से भी धन हानि होती है। अतः इससे बचने के लिए घर के हर कोने की साफ सफाई रखें और मकड़ी के जाले न जमा होने दें।
  • माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति को या प्रतिमा को मुख्य द्वार पर स्थापित करना चाहिए, इससे घर में खुशाली आती है।
  • घर के मुख्य दरवाजे के सामने जूते उतारना अशुभ माना जाता है इससे लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं। इसलिए आपको घर के दरवाजे के सामने जूते नहीं उतारने चाहिए और न ही मेहमानों को उतारने के लिए कहना चाहिए।
  • घर में संध्या के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। झाड़ू को छुपा कर रखना चाहिए। इसको पैर से नहीं छूना चाहिए। इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button