लाइफस्टाइल

जानें सरोजिनी नगर के सस्ते कपड़ो का राज

Why sarojini nagar is so cheap? जाने सरोजिनी नगर की खासियत


Why sarojini nagar is so cheap: सरोजिनी नगर दक्षिण दिल्ली का एक हिस्सा है। दिल्ली का ये हिस्सा अपनी मार्केट के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। अगर आप दिल्ली या फिर दिल्ली के पास कही रहते है तो आपको भी सरोजिनी नगर के बारे में अच्छे से पता होगा और आप भी इस मार्किट में स्ट्रीट शॉपिंग के लिए एक न एक बार तो जरूर ही गए होंगे। दिल्ली की इन मार्किट में आपको कपड़ों से लेकर होम डेकोर और यहाँ तक की किचेन यूटीलिटीज़ तक की सभी चीजे काफी कम पैसों में मिल जाती है। यहाँ आप 100 रुपए की चीज को आराम से 20, 30 रुपए में खरीद सकते हैं। कॉलेज के बच्चों और बजट शॉपिंग पसंद करने वाले लोगों की ये मार्किट बेहद ही पसन्दीदा मार्किट में से एक है। तो चलिए आज हम आपको बतायेगे आखिर कैसे आपको सरोजिनी नगर में इतने सस्ते कपड़े और बाकी चीजे मिल जाती है।

सरोजिनी नगर मार्केट की खासियत

दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट उन लड़कियों के लिए एक वरदान से कम नहीं है जो फैशन की शौकीन होती है। सरोजिनी नगर मार्केट के लेटेस्ट इंडियन, वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स आपका दिल जीत के लिए काफी है। अगर हम सरोजिनी नगर मार्केट की शान की तो बात करें तो यहाँ के स्टाइलिश कपड़ों से लेकर डिज़ाइनर बैग्स तक सब कुछ इस मार्किट की शान है। इस मार्किट में आपको इतने ऑप्शन मिलेंगे की आपके लिए कुछ भी चुनना काफी ज्यादा मुश्किल हो जायेगा। इस मार्किट की एक ओर खासियत यह है कि यहाँ आप भले स्टाइल लुक क्रिएट करने के मन से आओ या फिर पार्टी की तैयारी के लिए यहाँ से आप कभी निराश हो कर नहीं जाएंगे।

और पढ़ें: अगर आप भी लेते है स्ट्रीट साइड से कपड़े, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Image source – Business Today

जाने सरोजिनी मार्किट में कपड़े सस्ते होने का कारण

एक्सपोर्ट सरप्लस: सरोजिनी नगर मार्किट की गलियों में बिकने वाले ज़्यादातर ब्रैंडेड कपड़े एक्सपोर्ट सरप्लस वाले होते है। एक्सपोर्ट सरप्लस ये शब्द अपने भले कई लोगों से सुना होगा लेकिन आप अगर इसका मतलब नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते है कि Zara, H&M, Mango जैसे कई हाई-एंड ब्रैंड्स के कपड़ों की मैन्युफैक्चरिंग इंडिया समेत कई और देशों में होती है। यह काम उन देशों में होता है ज्यादा पर लेबर कॉस्ट काफी ज्यादा कम होती है। सभी गारमेंट एक्सपोर्टर किसी भी कपड़े का ऑर्डर मिलने पर उसके 4-5 पीस एक्स्ट्रा बनवाता है। यानि की अगर ऑर्डर 100 पीस का है तो इसके 105 पीस बनते है और उसके बाद जब ऐसी बहुत सारे ब्रैंड्स के बहुत सारे कपड़े बच जाते है तो वो सरोजिनी नगर के दुकानदारों को बल्क में बच देते है इन कपड़ों की कॉस्ट सरोजिनी नगर के दुकानदारों को ¼ या उससे भी कम कीमत पड़ती है जिसके कारण यहाँ हमे कपड़े सस्ते मिल जाते है।

रिजेक्टेड पीस: एक्सपोर्ट सरप्लस के अलावा सरोजिनी नगर मार्केट में बिकने वाले कपड़े रिजेक्ट पीस भी होते है। यानि की जब भी कोई ब्रैंडेड कपड़ों का ऑडर आता है तो कंपनी उन कपड़ों को एक्सपोर्ट करने के पहले ब्रैंड का क्वॉलिटी चेक करती है यानि की तैयार किये गए कपड़े ब्रैंड के क्वॉलिटी स्टैंडर्ड्स पर खरे उतरते हैं या नहीं। अगर उनमें से कुछ पीस ब्रैंड के क्वॉलिटी स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं उतर पाते तो उस कंडीसन में उन पीसो को रिजेक्टेड कर दिया जाता है। जो बाद में आपको सस्ते दामों में सरोजिनी नगर मार्केट में मिल जाते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button