लाइफस्टाइल

Time Management: 8-8-8 रूल अपनाएं, खत्म हो जाएंगी लाइफ की सभी परेशानियां, पढ़ें ये नियम…

हर किसी के जीवन में मात्र 24 घंटे होते हैं। कुछ लोग इसे अच्छी तरह इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में अगर जिंदगी में बैलेंस बना लिया जाए, तो सब कुछ ठीक रहता है। लेकिन ऐसा कैसे कर सकते हैं? इसके लिए आप 8-8-8 रूल को अपने जीवन में उतार सकते हैं।

Time Management: क्या है 8-8-8 रूल, जिसे अपनाने से जीवन की सारी परेशानी खत्म होती


जीवन है तो परेशानी तो आएगी ही। लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि आप परेशानी से कैसे बाहर निकल सकते हैं। हर किसी के जीवन में मात्र 24 घंटे होते हैं। कुछ लोग इसे अच्छी तरह इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में अगर जिंदगी में बैलेंस बना लिया जाए, तो सब कुछ ठीक रहता है। लेकिन ऐसा कैसे कर सकते हैं? इसके लिए आप 8-8-8 रूल को अपने जीवन में उतार सकते हैं जिससे आप अपनी लाइफ को आसानी से जी सकेंगे। इस नियम को अपनाने से जिंदगी की तमाम परेशानियां खत्म की जा सकती हैं। इससे आपको टाइम को मैनेज करने में मदद मिलेगी। इस तरह आप अपने वर्क के साथ ही परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। यानी कि वर्क, घर और फिटनेस को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे।

क्या होता है 8-8-8 रूल?

एक दिन में 24 घंटे होते हैं और 8-8-8 रूल एक टाइम मैनेजमेंट तकनीक है। जो आपको अपने दिन को तीन बराबर भागों में विभाजित करने में मदद करती है। जैसे कि 24 घंटों में से 8 घंटे आपके काम, 8 घंटे अच्छी नींद और 8 घंटे दूसरी एक्टिविटी के लिए आप मैनेज कर सकते हैं। इसमें- 3F, 3H, 3S होते हैं।

यहां 3F (Friends, Family, Faith) का मतलब है कि आपको पहले 3 घंटे अपने दोस्तों के लिए निकालने हैं। फिर आपको अपने परिवार के लिए कुछ समय निकलना है। फिर कुछ वक्त पूजा करने के लिए निकालना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

यहां 3S (Soul, Service, Smile) का मतलब है कि आपको सोल यानी आत्मा, सेवा और स्माइल पर काम करना है। थोड़ा वक्त दिमाग को शांत करने, खुश रहने और मौन रहने के लिए दें। आप खुद को अधिक जानने के लिए अकेले में समय बिता सकते हैं। हंसते रहना भी बहुत जरूरी होता है।

Read More:- Handshake and Health : हाथ मिलाने के तरीके से मिलते है कई संकेत, जानिए इसके और क्या है संकेत

यहां 3H (Health, Hygenie, Hobby) का मतलब है, अपनी सेहत (शारीरिक, मानसिक- योग करें, सैर करें), नहाएं और साफ सफाई से रहें। इसके साथ ही जो आपकी हॉबी है, उस पर काम करें।

जीवन में बैलेंस बनाने के लिए आपको समय बांटना जरूरी है। ऐसा कहा जाता है कि ये नियम सबसे पहले रॉबर्ट ओवेन नामक शख्स ने बताया था। वो वेल्श कपड़ा मिल के मालिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने 19वीं सदी की शुरुआत में श्रमिकों के लिए इस नियम को बताया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button