लाइफस्टाइल

जानें ब्रेन एक्सरसाइज के बारे में, जो आपके दिमाग को बनाती हैं हेल्दी और एक्टिव

जाने ब्रेन को फिट रखने के बेहतरीन तरीके


ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि एक्सरसाइज
हमारे लिए कितनी जरूरी है। साथ ही हमें  नहीं लगता कि हमें आपको एक्सरसाइज के फायदों के बारे में तो बताने की जरूरत है। एक्सरसाइज हमारे शरीर को फिट रखने का एक बेहद
ही बेहतरीन तरीका है। अगर हम स्वास्थ्य एक्टिविटी के बारे में बात करें तो
एक्सरसाइज इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज के समय में लोग अपने बिजी लाइफस्टाइल के
कारण इस पर ध्यान नहीं देते लेकिन इस पर जितना
ध्यान दिया जाये उतना कम है। अगर आप अपने शरीर को लम्बे समय तक हेल्दी और फिट रखना चाहते है तो अपने डेली रूटीन में
एक्सरसाइज को ऐड कर सकते है। एक्सरसाइज न सिर्फ आपको आज एक्टिव और स्वस्थ रखेगा बल्कि ये आपको आने वाले समय में भी आपको एक्टिव और स्वस्थ रखेगा। तो चलिए आज हम आपको ब्रेन एक्सरसाइज के बारे में बतायेगे। क्योंकि ब्रेन हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ब्रेन हमारे शरीर के बाकि महत्वपूर्ण अंगों की तरह एक है। इसे भी स्वस्थ रहने और बेहतर रूप से काम करने के
लिए आपके शरीर के बाकी हिस्सों की तरह ही
एक्सरसाइज, अटेंशन और सिमुलेशन की आवश्यकता
होती है।

Brain exercises
Image Source- Pixa Bay

तो चलिए आज हम आपको कुछ ब्रेन एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे।

गेम खेलें: ब्रेन एक्सरसाइज के तौर पर आप गेम्स खेल
सकते है। यह एक शानदार तरीका है। सुडोकू, वर्ग पहेली और इलेक्ट्रॉनिक गेम्स ये सभी गेम्स ब्रेन की गति और स्म्रति में सुधार कर सकते है। ये सभी गेम तर्क, शब्द कौशल, गणित आदि पर निर्धारित होते हैं। इसी लिए शायद ये गेम दिमाग को चुनौती देने के साथ ही साथ मजेदार भी होते है।

और पढ़ें: अगर कमजोर हो रही है आंखों की रोशनी, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

संगीत सुनें: जब भी आप फ्री हो उस समय पर आप अच्छा संगीत सुन सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार हैप्पी सॉन्ग्स सुनने से रचनात्मक सोच में सुधार हो सकता है। इतना ही नहीं हैप्पी सॉन्ग्स सुनने से दिमाग के फंक्शन करने की क्षमता भी बेहतर हो जाती है साथ ही साथ नए सॉल्यूशन निकालने में मदद मिल सकती है.

Brain exercises
image Source- Pixa Bay

ध्यान: रोजाना नियमित रूप से ध्यान लगाना, शायद वह एक सबसे बड़ी चीज है, जो आपके मन, मस्तिष्क और
शरीर को स्वास्थ्य रखने में आपकी सहायता करता है। रोजाना ध्यान करने से न सिर्फ आपके शरीर को रिलैक्स मिलता है बल्कि एक अलग मानसिक स्थिति बनाकर, आपके दिमाग को भी कसरत देता है। ऐसा करने से आप अपने मस्तिष्क की फिटनेस को
बढ़ाते हुई मस्तिष्क को नए और दिलचस्प तरीकों से
व्यस्त रख सकते है।

दुसरो को सिखाएं: ये बात तो आप बचपन से ही सुनते आ रहे होंगे कि अपने ज्ञान को बढ़ाने का सबसे अच्छा
तरीका है कि अगर आप कोई नई स्किल सीखें तो
आपको दूसरे व्यक्ति को भी वो स्किल सिखाएं । क्योंकि कुछ भी नया सिखने के बाद आपको उसका
अभ्यास करने की जरूरत होती है। जब आप अपनी सीखी हुई चीज को किसी और को
सिखाते है तो आप पूरे कॉन्सेप्ट को रिपीट करते हैं जिससे आप इसे और बेहतर तरीके से सीख पाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button