लाइफस्टाइल

Small Pocket In Jeans: आखिर जींस में क्यों बनी होती है छोटी पॉकेट? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Small Pocket In Jeans: जींस का ट्रेंड समय के साथ बदलता रहा है। लेकिन कई समय से एक चीज सामान रही है जो है जींस में मौजूद छोटी जेबें। ये आपने भी शायद कभी नोटिस किया हो तो जींस का पैटर्न और स्टाइल बदलता रहा है लेकिन छोटी जेब हमेशा मौजूद होती हैं।

Small Pocket In Jeans: जींस में छोटी जेब के हैं बहुत सारे फायदे, आप भी जानें

जींस का फैशन कभी भी ‘आउट ऑफ फैशन’ नहीं हुआ और शायद ही आगे कभी होगा। यह एक ऐसी ड्रेस है, जो हर मौके पर जंच जाती है। जींस पैंट को आप किसी भी तरह के कपड़े के साथ मैच कर के पहन सकते हैं। इन्हीं सब वजहों से आज बड़े स्तर पर लोग जींस पहन रहे हैं। जींस को हम पृथ्वी पर सबसे ज्यादा पहने जाने वाला कपड़ा भी कह सकते हैं। Small Pocket In Jeans एक समय ऐसा भी था, जब केवल कंपनियों में काम करने वाले मजदूर ही जींस पहनते थे, लेकिन आज आम से लेकर खास ये सबकी पहली पसंद बन चुकी है। वैसे जींस से बने पैंट को देखकर मन में एक सवाल ये भी उठता है कि इसके सामने वाली जेब में एक छोटी सी जेब क्यों बनी होती है? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से जींस के पैंट में छोटी पॉकेट बनाने की वजह बताएंगे। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

इस वजह से जींस में बनी होती है छोटी जेब Small Pocket In Jeans

जींस बनाने की और पहनने की शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी। शुरुआत में जींस को मजदूर वर्ग के लोग पहना करते थे। खदान में काम करने वाले मजदूरों के लिए ही इसका आविष्कार किया गया था। 19वीं सदी में समय देखने के लिए जो घड़ी इस्तेमाल होती थी, उनमें बेल्ट नहीं हुआ करता था। सिर्फ घड़ी का छोटा सा डायल हुआ करता था। मजदूर अगर उस घड़ी को अपने सामने वाली जेब में रखते, तो उसके टूटने का खतरा रहता था। Small Pocket In Jeans इसीलिए उसे सुरक्षित रखने के लिए जींस में एक छोटी सी जेब बनाई गई। इसीलिए जींस में बनी हुई छोटी पॉकेट को वॉच पॉकेट भी कहा जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे इस पॉकेट में घड़ी की जगह और चीजें रखी जाने लगी हैं। और अब यह जरूरत के बजाय फैशन के लिए इस्तेमाल होती है।

Read More:- White Bedsheets In Hotels: आखिर होटलों व ट्रेनों में सफेद चादरों का ही क्यों होता इस्तेमाल? जानें इसके पीछे की रोचक बातें

छोटी जेब के हैं बहुत सारे फायदे Small Pocket In Jeans

जींस पैंट में छोटी जेब के बहुत सारे फायदे हैं। आप स्मॉल पॉकेट में घड़ियों और दूसरी छोटी चीजों को आराम से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके साथ ही आप छोटी जेब में सिक्के या छोटे बिल, छोटे उपकरण जैसे कि चाबियां या यूएसबी ड्राइव को भी रख सकते हैं। Small Pocket In Jeans छोटी जेब होने की वजह से उसमें से छोटी चीजें निकलने का खतरा कम रहता है। ऐसे में यह स्मॉल पॉकेट सजावटी दिखने के बावजूद छोटी वस्तुओं को रखने के लिए उपयोगी मानी जाती है।

Read More:- Pillow Cover Side Effects: गंदे पिलो पर सोते हैं तो आपको हो सकते हैं ये नुकसान, कवर पर जमे कीटाणु फैलाते हैं बीमारी

We’re now on WhatsApp. Click to join.

कैसे जींस का नाम पड़ा डेनिम? Small Pocket In Jeans

आमतौर पर लोग जिस जींस को पहनते हैं उसे डेनिम कहा जाता है। लेकिन कभी आपने सोचा है जींस का नाम डेनिम कैसे रखा गया। इसकी भी एक छोटी सी कहानी है। 19वीं सदी में जब जींस बनाना शुरू हुआ था, तो सबसे पहले यह फ्रांस के नीम्स शहर में बनाया जाता था। इसके लिए जो कपड़ा इस्तेमाल किया जाता था उसे सर्ज कहा जाता था। Small Pocket In Jeans धीरे-धीरे फ्रांस के स्थानीय लोगों ने इसे सर्ज डी नीम्स (Serge De Nimes) कहना शुरू किया जिसका मतलब होता है नीम्स से सर्ज। और बाद में धीरे-धीरे इसका नाम डेनिम हो गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button