लाइफस्टाइल

Sleep Interruption: क्या रोजाना रात में बार-बार टूट जाती है आपकी नींद? जानें इसके ज्योतिषीय और वैज्ञानिक कारण

Sleep Interruption: कई लोगों को रात में नींद न आने या बार-बार नींद खुलने की समस्या होती है। इसके कारण उनकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है और वो इसके कारण जल्दी बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं।

Sleep Interruption: रोजाना रात में नींद टूटने से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

अक्सर रात में नींद अचानक से खुल जाती है। ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता होगा कि गहरी नींद में सो रहे शख्स की रात में कई बार नींद खुलती है और फिर दोबारा लग भी जाती है। कई बार तो लोगों को याद भी नहीं होता कि वह रात में जागे थे। यह एक सामान्य स्थिति है। कई बार तो लोग नींद से जागने पर ये सोचने लगते हैं कि वे क्यों जाग रहे हैं या कितनी देर सोए? वह ये भी तय करते हैं कि उन्हें कितनी देर और सोना है और कब जागना है। ऐसे में उनके शरीर को आराम नहीं मिल पाता और इसका नकारात्मक असर सेहत पर नजर आता है।

इसके कारण दिन भर थकान, आलस, सिरदर्द की समस्या तो होती ही है। साथ ही कोई काम पूरी एकाग्रता के साथ नहीं हो पाता। इसके कारण चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ता है। साथ ही नींद पूरी तरह से न लेने पर व्यक्ति धीरे धीरे बीमारियों की चपेट में आने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो आपको इसके कारण को समझने की जरूरत है, तभी इस समस्या का समाधान जड़ से किया जा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे संभावित कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कारण आपकी रात में बार-बार खुलती हो। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

रात में बार बार नींद खुलने का कारण

तनाव

तनाव आजकल की आम समस्या बन गई है। तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण ब्रेन लगातार एक्टिव बना रहता है। ऐसे में उसे नींद नहीं आती। अगर किसी तरह व्यक्ति सो भी गया तो बार बार नींद खुल जाती है।

स्लीप एपनिया

स्लीप एपनिया की स्थिति में सोते समय व्यक्ति की सांस बार-बार रुक जाती है। इसके कारण लंबे समय तक नींद न आना और बार-बार उठना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसके साथ ही शरीर में बढ़ता वजन भी स्लीप एपनिया का कारण बन सकता है।

कैफिन या शराब का सेवन

अगर आप सोने के दो घण्टे पहले कैफिन या शराब का सेवन करते हैं तो ये नींद खराब करने का कारण बन सकता है। इसके कारण आपको बार-बार यूरिनेट के लिए जाना, लंबे समय तक नींद न आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि कैफिन का सेवन बॉडी को रिलेक्स और एक्टिव करता है, जो आपके स्लीप पैटर्न को प्रभावित कर सकता है।

Read More:- Oversleeping Side Effects: भारी पढ़ सकती है सुबह देर से सोकर उठने की आदत, हो जाएं सावधान, वरना घेर लेंगी कई गंभीर बीमारियां

डिजिटल डिवाइसेस

डिजिटल डिवाइसेस से निकलने वाली आर्टिफिशियल लाइट आपकी मेंटल हेल्थ और आखों पर जोर डालती है। रिसर्च गेट की रिसर्च के मुताबिक स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स से निकलने वाली रोशनी आपके मेलाटोनिन लेवल को कम करती है। यह एक विशेष हार्मोन है, जो आरामदायक नींद देने के लिए जिम्मेदार माना गया है।

दवाइयों का सेवन

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं या दवा ले रहे हैं। इसके कारण भी आपको इंटरप्टेड स्लीप की समस्या हो सकती है। खासकर एलर्जी, हृदय रोग, हाई ब्लडप्रेशर, एडीएचडी रोग आदि। इसके लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

थायरॉयड

थायरॉयड के मरीजों को भी इस समस्या से जूझना पड़ता है। दरअसल थायरॉयड के दौरान हार्मोन असं​तुलित हो जाते हैं और इसका असर नींद पर भी पड़ता है। थायरॉयड बढ़ा होने पर दिल तेजी से काम करता है और शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। जिसके कारण नींद न आने की समस्या होने लगती है।

पूरी नींद लेने के उपाय

सोने से पहले एक्सरसाइज

अधिकतर मामलों में एक्सरसाइज बेहतर नींद लेने में मदद करती है। लेकिन अगर आप सोने के पहले ज्यादा मेहनत करती हैं, तो आपका शरीर ज्यादा कोर्टिसोल बनाता है। यह एक हार्मोन जो आपको ज्यादा एक्टिव होने में मदद करता है। यह आपको सोने से रोक सकता है या लंबे समय तक नींद न आने का कारण बन सकता है।

लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं

लाइफस्टाइल की कुछ आदतों के कारण ही इंटरप्टेड स्लीप की समस्या देखी गई है। इसलिए लेट नाइट ईटिंग अवॉइड करने के साथ कैफिन और शराब का सेवन करना भी अवॉइड करें। वहीं सोने से पहले एक्सरसाइज की जगह वॉक करने की आदत बनाएं।

स्ट्रेस मैनेजमेंट पर करें काम

एंजाइटी और डिप्रेशन इंटरप्टेड स्लीप के मुख्य कारण पाए गए हैं। इसके लिए आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट टेक्निक पर काम करने की जरूरत होगी। डॉक्टर से सलाह लेने के साथ मेडिटेशन और स्ट्रेस मैनेजमेंट थिरेपी और एक्सरसाइज से मदद मिल सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

रात में बार-बार नींद खुलने के ये हैं ज्योतिषीय कारण

रात में 9:00 से 11:00 के बीच नींद टूटना

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि प्रतिदिन आपकी रात में 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे के बीच में नींद खुलती है तो इसके पीछे मानसिक तनाव हो सकता है। इससे बचने के लिए रात में सोने से पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोकर किसी एक मंत्र का जाप करके सोएं, इससे जरूर लाभ मिलेगा।

रात में 11:00 से 1:00 के बीच

अगर आप रात में 11 से 12 के बीच अचानक उठते हैं तो इसके पीछे मन भटकाव के संकेत माने जाते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए सोने से पहले मन में सकारात्मक विचार लाएं, सकारात्मक पुस्तक पढ़ें या मन को शांति देने वाले भजन या म्यूजिक सुनकर सोएं।

रात में 12:00 से 1:00 के बीच

अगर आपकी नींद रात में 12:00 से 1:00 के बीच में खुलती है तो यह संकेत है कि आपके आसपास कोई अनजान शक्ति मौजूद है। जो आपको आपके जीवन के उद्देश्य के प्रति जागरूक करना चाहती है। इसके लिए अपने लक्ष्य को पाने और अपने जीवन को सफल बनाने के लिए बेहतर दिशा में काम करें।

रात में 1 से 2 के बीच नींद खुलना

यदि आपकी नींद रात में 1 से 2 बजे के बीच खुलती है तो यह संकेत है अधिक गुस्से का। इससे बचने के लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण करने के लिए उपाय करें। सोने से पहले अपने हाथ पैर ठंडे पानी से जरूर धोएं और पानी पीकर सोएं।

रात 3 बजे के आसपास नींद खुलना

अगर आप रोजाना 3 बजे के आसपास जाग जाते हैं तो यह संकेत है कि ब्रह्मांड और कोई दिव्य शक्ति आपको जगाना चाहती है, यह संकेत है कि आप अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करें। परमात्मा का जाप आपके लिए शुभ हो सकता है। ये वह समय है जब कई सारी शक्तियां आपसे इस समय मिलना चाहती हैं।

रात 3 बजे से सुबह 5 बजे के बीच

अगर आपकी नींद रात में 3 से 5 बजे के बीच खुलती है तो इसका मतलब है कि कोई अनजान शक्ति आपसे मिलना चाहती है। इस समय भगवान का नाम लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button