लाइफस्टाइल

Skin care Tips: दही में मिलाएं ये 5 चीजें और पाएं निखरी और चमकदार त्वचा

Skin care Tips: चेहरे की सुंदरता निखारने के लिए हम कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को ग्लोइंग और साफ बनाना चाहते हैं,

Skin care Tips: स्किन के लिए बेस्ट, दही के साथ ट्राई करें ये 5 नेचुरल फेस पैक

Skin care Tips: चेहरे की सुंदरता निखारने के लिए हम कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को ग्लोइंग और साफ बनाना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खे सबसे बेहतरीन साबित हो सकते हैं। खासतौर पर दही ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो डेड स्किन को हटाकर त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और ग्लोइंग बनाता है। दही को अगर कुछ अन्य घरेलू चीजों के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए, तो इसका असर दोगुना हो जाता है।

1. बेसन और दही – स्किन क्लीनिंग और टैन रिमूवल के लिए

बेसन में क्लींजिंग गुण होते हैं जो चेहरे की गंदगी और ऑयल को हटाते हैं। दही और बेसन का मिश्रण स्किन को गहराई से साफ करता है।

कैसे बनाएं

-2 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन मिलाएं।

-इसे अच्छी तरह मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।

-15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें।

-हफ्ते में 2 बार लगाएं।

2. हल्दी और दही – पिंपल्स और दाग-धब्बों के लिए

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कील-मुंहासों को खत्म करने में मदद करते हैं।

कैसे बनाएं

-2 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं।

-इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

-15-20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

3. शहद और दही – ड्राई स्किन के लिए बेहतरीन मॉइस्चराइजर

शहद में नेचुरल ह्यूमेक्टेंट गुण होते हैं जो त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करते हैं।

कैसे बनाएं

-1 चम्मच शहद को 2 चम्मच दही में मिलाएं।

-इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें।

-बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

Read More : Meditation Month: एक महीने का ध्यान, जीवन भर की शांति, मैडिटेशन मंथ 2025

4. नींबू और दही – स्किन टोन को निखारने के लिए

नींबू में विटामिन C होता है जो स्किन को ब्राइट बनाता है और टैनिंग हटाता है।

कैसे बनाएं

-आधा चम्मच नींबू का रस 2 चम्मच दही में मिलाएं।

-इसे चेहरे पर लगाएं लेकिन अगर स्किन सेंसिटिव है तो नींबू की मात्रा कम रखें।

-10-12 मिनट बाद धो लें।

Read More : Rajat Patidar: पाटीदार का धमाका! सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

5. ओट्स और दही – स्क्रब के रूप में

ओट्स स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करता है, जिससे ब्लैकहेड्स और डेड स्किन हट जाती है।

कैसे बनाएं

-1 चम्मच ओट्स को 2 चम्मच दही में मिलाएं।

-हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए चेहरे पर लगाएं।

-5 मिनट स्क्रब करके 10 मिनट छोड़ दें, फिर धो लें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button