लाइफस्टाइल

Shardiya Navratri 2023 Day 8: नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी को समर्पित, जानिए क्या है पूजा की विधि

हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी महत्व है। इस साल 15 अक्टूबर यानी रविवार के दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। हर दिन माता को खास चीजों का भोग लगाया जाता है।

Shardiya Navratri 2023 Day 8: मां महागौरी को नारियल का भोग लगाने की परंपरा है, इस तरह बनाए प्रसाद


Shardiya Navratri 2023 Day 8 नवरात्र का समय बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन विधि-विधान से मां की पूजा करें। साथ ही मां को उनके पसंदीदा फूल और प्रसाद भी अर्पित करें। श्वेत वस्त्र धारण करने वाली मां महागौरी का वाहन वृषभ है। मां की चार भुजाएं हैं। ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा में है, बाएं हाथ में डमरू है। माता अपने निचले हाथ में त्रिशूल धारण किये हुए हैं तथा वर मुद्रा में हैं।

मां महागौरी पूजा विधि

अष्टमी के दिन देवी महागौरी की पूजा करने के लिए सुबह स्नान करें और सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। मां को लाल या सफेद फूलों की माला अर्पित करें। उन्हें रोली-कुमकुम लगाएं। धूप, दीप, अगरबत्ती, अक्षत और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। मां को नारियल और काले चने का भोग लगाएं। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और फिर आरती करें। कुछ लोग इस दिन कन्या पूजन करते हुए पारण करते हैं। वहीं, कुछ लोग नवमी के दिन पारण करते हैं।

मां महागौरी को नारियल का भोग लगाने की परंपरा है

देशभर में नवरात्र का पर्व बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। भक्त नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं। मान्यता है कि माता रानी की आराधना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। यूं तो नवरात्रि में मां दुर्गा के हर रूप को अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाने की परंपरा है। मां को भोग लगाने के लिए आप नारियल की बर्फी भी बना सकते हैं।

नारियल की बर्फी सामग्री

4 कप सूखा नारियल, 3 कप चीनी, आवश्यकतानुसार घी, आधा कप खोया

बनाने की विधि

1. सबसे पहले चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार कर लें।

2. चाशनी में सूखा नारियल डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।

3. अब इसे पकाएं, इस दौरान खोय डालें।

4. इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें।

5. जब ये कढ़ाई छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें।

6. अब एक प्लेट पर पहले घी लगाएं।

7. इसमें नारियल के मिश्रण को अच्छी तरह फैला दें।

8. अब इसे बर्फी के आकार में काट लें।

मां महागौरी मंत्र

ॐ देवी महागौर्यै नमः।।

प्रार्थना

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा।।

Read More:Kolkata Durga Puja: पानी पूरी थीम से सजाया गया कोलकत्ता का पंडाल, वायरल हो रहा वीडियो

मां महागौरी का प्रिय पुष्प

मां महागौरी को पूजा के दौरान सफेद, मोरपंखी या पीले रंग का पुष्प अर्पित करना चाहिए। ऐसे में मां दुर्गा को चमेली व केसर का फूल अर्पित किया जा सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button