लाइफस्टाइल

Running Benefits: खाली पेट दौड़ना सही या गलत? एक्सपर्ट से जानें सेहत पर क्या पड़ेगा असर

Running Benefits: शरीर को तंदरुस्त और चुस्त रखना चाहते हैं, तो रनिंग कीजिए। रनिंग करने से शरीर में स्टैमिना बढ़ता है। प्रोफेशनल एथलीट ज्यादातर खाली पेट दौड़ते हैं। दरअसल, रनिंग से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और फैट भी तेजी से बर्न होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप सुबह के समय खाली पेट दौड़ते हैं, तो इससे हेल्थ को भी काफी फायदा मिलता है।

Running Benefits: खाली पेट दौड़ने से मिलते हैं गजब के फायदे, आप भी जानें

शरीर को तंदरुस्त और चुस्त रखना चाहते हैं, तो रनिंग कीजिए। रनिंग करने से शरीर में स्टैमिना बढ़ता है। प्रोफेशनल एथलीट ज्यादातर खाली पेट दौड़ते हैं। दरअसल, रनिंग से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और फैट भी तेजी से बर्न होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप सुबह के समय खाली पेट दौड़ते हैं, तो इससे हेल्थ को भी काफी फायदा मिलता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दौड़ने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। Running Benefits अगर ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा तो हमारा शरीर कई बीमारियों से बचा रहेगा। इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आखिर खाली पेट दौड़ने के क्या-क्या फायदे हैं।

खाली पेट दौड़ने से मिलते हैं गजब के फायदे Running Benefits

  • अगर आप बहुत ज्यादा मोटे हैं तो आपको खाली पेट सुबह के वक्त दौड़ना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • यदि आप दिल की बीमारी के खतरे को कम करना चाहते हैं तो आपको हर रोज 10-15 मिनट दौड़ना चाहिए। दिल को सही ढंग से पंप और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।
  • खाली पेट दौड़ने से पाचन तंत्र अच्छा होता है इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे आंत में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त की समस्या ठीक हो जाती है। Running Benefits
  • जो लोग अच्छे से दौड़ लगाते हैं उन्हें सुकून की नींद आती है। पूरी रात जो लोग नींद की कमी के कारण बिस्तर पर करवट बदलते रहते हैं उन्हें जरूर दौड़ लगाना चाहिए। इससे सेहत अच्छा होता है।

Read More:- Gap Between Exercise and Meal: खाना खाने के कितनी देर बाद करना चाहिए एक्सरसाइज? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

खाली पेट दौड़ने के नुकसान Running Benefits

थकान होना Running Benefits

खाली पेट दौड़ने से आपको थकान हो सकती है। दरअसल, जब आप खाली पेट दौड़ते हैं तो ऐसे में आपका शरीर फैट को एनर्जी में बदलता है। लेकिन, शरीर ऐसा लंबे समय तक नहीं कर पाता है और ऐसे में आपको थकान महसूस होने लगती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

चोट लगने का खतरा अधिक होना Running Benefits

जैसे जैसे आपके शरीर की स्टोर एनर्जी में गिरावट आती है, तो ऐसे में आपको थकान होने लगती है। जिससे आपको चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, ब्रेन को कार्य करने के लिए ग्लूकोज की आवश्यकता होती है। जब आप इन्टेंस एक्सरसाइज करते हैं तो ऐसे में बॉडी ग्लूकोज का उपयोग करने लगती है। जिससे स्टोर ग्लूकोज कम होता है।

मांसपेशियां कमजोर होना Running Benefits

एर्डनल ग्लैंड के द्वारा कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन किया जाता है। यह ब्लड शुगर और तनाव आदि को नियंत्रित करने में सहायक होता है। जब कार्टिसोल का स्तर बढ़ता है, तो यह मांसपशियों के सेल्स में प्रोटीन ब्रेकडाउन को बढ़ा सकता है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button