लाइफस्टाइल
जानिए की क्यों बच्चे होते है ख़ास
![जानिए की क्यों बच्चे होते है ख़ास](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/11/childrens.jpg)
बच्चे और परिवार
बच्चे परिवार की जान होते है। वो परिवार की सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाते है। बच्चा शरारती हो या गंभीर, परिवार की ख़ुशी का कारण वही होते है। अपने माता पिता को चाहे जितना भी परेशान करे ले, वो फिर भी माँ पिता के लिए ज़रूरी होते है।
![बच्चों का उत्साह हमें उत्साहित करता है](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/11/childrens.jpg)
यहाँ पढ़ें : 10 वजह किक्यों माँ होती है हमारी सबसेअच्छी दोस्त
जानिए की क्यों बच्चे अपने माता पिता और परिवार के लिए होते है ज़रूरी :-
- छोटे बच्चे परिवार में एक जान सी भर देते है। परिवार के वृद्ध लोगो एक नई आशा और उम्मीद की किरण मिल जाती है।
- उनके आने से घर में हँसी ख़ुशी का वातावरण बन जाता है। खुशियाँ मानो पूरे परिवार को छाया दे रही हो।
- उनकी मासूमियत और शरारते हर किसी को उनकी तरफ आकर्षित करती है।
- बच्चो के साथ परिवार का हर व्यक्ति बच्चा बन जाता है। उन सभी में एक अलग तरह का उत्साह होता है
- घर और परिवार में सकारात्मकता बढ़ जाती है। उनकी मुस्कान सबका गुस्सा शाँत कर देती है।
- उनकी चंचलता सभी का मन मोह लेती है।
- उनकी खुशी सबको खुश कर देती है और उनकी तकलीफ सभी को दुखी कर देती है।
बच्चे इस दुनिया के हर छल से दूर होते है। वो बहुत ही साफ़ मन के होते है। तभी उनके होने से परिवार में एक बहुत ही प्यारा और सकारात्मक सा माहौल बन जाता है। तभी बच्चे परिवार के लिए बहुत ही ज़रूरी और ख़ास होते है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in