लाइफस्टाइल

Nose Piercing Benefits: नाक छिदवाने से कुंडली में मजबूत होते हैं ये ग्रह, महिलाओं की सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Nose Piercing Benefits: नाक छिदवाना यूं तो भारत में परंपरा है, लेकिन इन दिनों फैशन और स्टाइल के लिए भी लड़कियां नाक में तरह-तरह की बाली, नथ पहनना पसंद करती हैं। नाक छिदवाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। कई वैज्ञानिकों ने इसे बीमारियों को ठीक करने की वैकल्पिक प्रक्रिया माना है।

Nose Piercing Benefits: नाक छिदवाने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ, जानें सब कुछ

नाक छिदवाना यूं तो भारत में परंपरा है, लेकिन इन दिनों फैशन और स्टाइल के लिए भी लड़कियां नाक में तरह-तरह की बाली, नथ पहनना पसंद करती हैं। भले ही यह परंपरा हो, लेकिन नाक छिदवाने के कुछ फायदे और नुकसान भी हैं। नाक छिदवाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। कई वैज्ञानिकों ने इसे बीमारियों को ठीक करने की वैकल्पिक प्रक्रिया माना है। इसे एक्युपंक्चर पद्धति में शामिल किया जाता है जो कि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से जुड़ी बीमारियों को ठीक करता है। इतना ही नहीं, नाक पर विशेष जगह छेद करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

बाएं नथुने पर सही जगह छेद करने और बाली पहनने से एक खास फायदा होता है। इससे महिलाओं को बच्चे के जन्म के वक्त आसानी होती है। कारण यह है कि महिला के बाएं नथुने की कई नसें महिलाओं के प्रजनन अंगों से जुड़ी होती हैं। इन सबके साथ ही नाक छिदवाने को धार्मिक दृष्टि से भी देखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाक छिदवाने से कुंडली में चंद्रमा ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव सीधे महिलाओं के जीवन पर पड़ता है। चलिए विस्तार से जानते हैं नाक छिदवाने के धार्मिक महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में।

नाक छिदवाने से ये ग्रह होते हैं मजबूत Nose Piercing Benefits

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति की बाई नाक का संबंध चंद्रमा ग्रह से होता है। कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं चंद्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति का मन भटकता रहता है। उसकी मानसिक स्थिति कमजोर हो जाती है। इसके अलावा उसके सोचने-समझने की शक्ति भी कम हो जाती है और वो भुलक्कड़ हो जाता है। जब लड़कियां अपनी बाई नाक छिदवाती हैं, तो इससे उनका मन स्थिर रहता है। दिमाग गलत चीजों की तरफ नहीं भटकता है। मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है और एकाग्रता बढ़ती है। इसके अलावा सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है, जिसके कारण उन्हें तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या के होने का खतरा बेहद कम हो जाता है।

नाक छिदवाने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ

डिलीवरी पेन होता है कम Nose Piercing Benefits

आयुर्वेद में महिलाओं के नाक छिदवाने को बेहद खास माना जाता है। आयुर्वेदिक में इसे चिकित्सा से जोड़ कर देखा गया है। यह कहा जाता है कि अगर महिला अपनी बाईं और की नाक छिदवाती है तो उसे डिलीवरी के दौरान दर्द सहन करने में मदद मिलती है।

Read More:- Ganesh Chaturthi 2024: इस साल कबसे शुरू हो रहा गणेश उत्सव? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

दर्द से मिलती है राहत Nose Piercing Benefits

नाक छिदवाने से आपके बॉडी के स्‍पेशल प्रेशर पॉइंट्स प्रभावित होते हैं। इनसे बॉडी में खास प्रेशर पैदा होता जो हॉर्मोन पैदा करता है। यह हॉर्मोन आपके दर्द को कम करने में मदद करते हैं। जिस तरह एक्यूपंक्चर के जरीए लोगों को दर्द से राहत मिलती है उसी तरह नाक छिदवाने से भी महिलाओं को कई तरह के दर्द से राहत मिल जाती है।

नहीं आता है गुस्सा Nose Piercing Benefits

कान और नाक शरीर के ऐसे अंग होते हैं जो ब्‍लड के सही सर्कुलेशन में मदद करते हैं। दिमाग तक ब्‍लड पहुंचाने के लिए इन दोनों अंगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कान और नाक के प्रेशर पॉइंट पर छिदवाने के कारण ब्‍लड सर्कुलेशन सही होता है और दिमाग की शक्ति बढ़ती है। नाक छिदवाने से महिलाओं को गुस्सा कम आता है और उनका ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

आंखें होती है हेल्‍दी Nose Piercing Benefits

नाक छिदवाना एक्यूप्रेशर थैरेपी की तरह ही फायदेमंद होता है। नाक और कान छिदवाते समय जिन पॉइंट्स पर दबाव डालते हैं वे सीधे आंखों को फायदा पहुंचाते हैं।

पीरियड्स नहीं होते हैं मिस Nose Piercing Benefits

हमारे शरीर के सभी अंग तंत्रिका और नसों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। नाक छिदवाने से महिलाओं को पीरियड्स का दर्द कम होता है क्योंकि नाक के एक्यूप्रेशर पॉइंट रिप्रोडक्टिव सिस्टम से जुड़े होते हैं इसलिए नाक छिदवाने से भी पीरियड्स का दर्द कम होता है और साथ ही पीरियड्स मिस होने की समस्या भी नहीं होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button