लाइफस्टाइल

Navratri 2021: जानें इस साल कब से शुरू हो रही है नवरात्रि, साथ ही जानें किस दिन किस देवी की होगी पूजा

Navratri 2021: जाने इस नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त


Navratri 2021: हर साल हमारे देश में शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से होता है। इसके बाद अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इन दिनों देवी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुःख हर लेती हैं और अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है।

हर साल की तरह इस साल भी त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। इन त्योहारों के मौसम में नवरात्रि एक ऐसा त्योहार है जिसे हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। बंगाल से लेकर गुजरात तक सभी जगह दुर्गा पूजा के इस त्योहार का बहुत ज्यादा महत्व रहता है। हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्योहार को अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। कही पर माँ की भक्ति में गरबा करने का रिवाज है तो कही पर सिंदूर से खेलने की परंपरा है। लेकिन अगर बात की जाएं श्रद्धा और आस्था की तो वो हर जगह एक जैसी ही है। ये बात तो शायद सभी लोग जानते है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक माँ के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं। तो चलिए जानते है इस साल कब शुरू हो रहा है नवरात्रि और क्या होगा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त।

Navratri 2021

इस साल कब शुरू होगी नवरात्रि

हिन्दू पंचाग के अनुसार नवरात्रि का त्योहार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानि की पहले दिन मनाया जाता है। इस साल नवरात्रि का त्योहार 7 अक्टूबर को मनाया जायेगा। बता दें कि अश्विन माह की प्रतिपदा से शुरू होने वाली इस नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। 7 अक्टूबर से शुरू हुई शारदीय नवरात्रि का 15 अक्टूबर को अंतिम दिन होगा। उसके बाद इसी दिन सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा।

Benefits of raising a tortoise: घर में कछुआ पालने से न सिर्फ धन लाभ होता है बल्कि साथ ही मिलते है कई और लाभ

जाने इस साल के कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

ये बात तो हम अभी लोग जानते हैं कि नवरात्रि का त्योहार कलश स्थापना के साथ ही शुरू होता है और इस साल शारदीय नवरात्रि की कलश स्थापना 7 अक्टूबर को की जाएंगी। इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 9:33 से से 11:31 बजे तक रहेगा। इसके साथ दोपहर 3:33 से शाम 5:05 के बीच भी कलश स्थापना की जा सकेगी। इस कलश स्थापना के साथ ही इस 9 दिवसीय नवरात्र के पर्व की शुरूआत हो जाएगी।

Navratri 2021

जाने किस दिन किस देवी की होगी पूजा

7 अक्टूबर नवरात्रि का पहला दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

8 अक्टूबर नवरात्रि का दूसरा दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।

9 अक्टूबर नवरात्रि का तीसरा दिन माँ चंद्रघंटा पूजा व माँ कुष्मांडा पूजा की जाती है।

10 अक्टूबर नवरात्रि का चौथा दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है।

11 अक्टूबर नवरात्रि का पांचवा दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है।

12 अक्टूबर नवरात्रि का छठा दिन माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है।

13 अक्टूबर नवरात्रि का सातवां दिन दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन और माँ महागौरी की पूजा की जाती है।

14 अक्टूबर नवरात्रि का आठवां दिन महानवमी एवं हवन, कन्या पूजन किया जाता है।

15 अक्टूबर नवरात्रि का दसवां दिन नवरात्रि व्रत का पारण और दशहरा मनाया जायेगा

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button