monsoon diet tips: पेट फूलने की समस्या से मिलेगी राहत अपनी डाइट में शामिल मे ये 5 चीजे
मानसून का मौसम जहां ठंडक और ताजगी लाता है, वहीं यह कई पाचन संबंधी परेशानियां भी साथ लाता है। बारिश के दिनों में लोगों को सबसे आम समस्या होती है पेट फूलना की ।
monsoon diet tips: मानसून के दौरान पेट फूलने की समस्या मिलेगा राहत
monsoon diet tips : मानसून के मौसम में नमी और बदलती आदतों के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएँ बढ़ जाती हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ सामान्य और आसानी से मिलने वाले खाद्य पदार्थ इस समस्या से राहत दिला सकते हैं।
खीरा
खीरा एक ताजगी भरा और कम कैलोरी वाला फल है, जो शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। खीरे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं और पेट फूलने से राहत दिलाते हैं।
Read More: शरीर में कमी है Vitamin-B12 की तो, मोरिंग को पांच तरह से अपने डाइइट मे सामील करे और देखें कमाल
लौकी
लौकी एक हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जो पेट फूलने और पानी के रुकाव को कम करने में मदद कर सकती है।लौकी हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन है। यह पेट को ठंडक देती है और अपच, गैस जैसी समस्याओं को कम करने में कारगर है। उबली या हल्की मसाले वाली लौकी सब्ज़ी मानसून में पाचन के लिए उत्तम मानी जाती है।
अदरक
अदरक एक शक्तिशाली प्राकृतिक पाचक है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गैस और पेट की ऐंठन को कम करते हैं। अदरक की चाय या गर्म पानी में अदरक डालकर पीने से तुरंत राहत मिलती है।
जीरा
जीरा एक ऐसा मसाला है, जिसका उपयोग खाने में किया जाता है। यह पाचन को मजबूत बनाता है और पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर करता है। जीरा पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और गैस बनने से रोकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से पेट हल्का महसूस होता है।
केला
केला एक ऐसा फल है, जो आसानी से उपलब्ध होता है और इसमें पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखते हैं। केला पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम होता है जो वाटर रिटेंशन को कम करता है और पेट की सूजन घटाता है। रोज़ाना एक पका हुआ केला खाने से पेट साफ रहता है और गैस की समस्या भी दूर होती है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







