लाइफस्टाइल

Mango Leaves Benefits For Health: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं आम की पत्तियां, छिपा है कई बीमारियों का इलाज

Mango Leaves Benefits For Health: आम के पत्तों को उबालकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलेंगे। इससे कई गंभीर रोगों को दूर रखने में भी मदद मिलेगी।

Mango Leaves Benefits For Health: आम के पत्तों से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, जानें कैसे करें इसका सेवन

गर्मियों का मौसम वैसे तो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आता लेकिन इस मौसम में आम खूब खाने को मिलता है। इस वजह से लोग इस मौसम का इंतजार करते हैं। रसीले आम खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही फायदेमंद भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ आम ही नहीं इनके पत्ते भी आपको बहुत फायदा पहुंचाते हैं। Mango Leaves Benefits For Health आम के पत्तों में शरीर के लिए कई जरूरी विटामिंस मौजूद होते हैं। जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी और फ्लेवोनॉयड और फिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। आम के पत्तों के सेवन से आप कई बीमारियों को मात दे सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में आम के पत्तो से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

आम के पत्तों से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद हैं आम की पत्तियां Mango Leaves Benefits For Health

आम के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा जलन और घाव को भरने में मदद करता है। साथ ही त्वचा को बूस्ट करने का काम करता है और झुर्रियों को हटाने भी मदद करता है। हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में भी आम की पत्तियां मदद करती हैं। इसमें विटामिन सी और ए होता है जो बालों का झड़ना कम करता है और बालों की ग्रोंथ को बढ़ाने में मदद करता है। घने और चमकदार बालों के लिए आप आम के पत्तों का पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर होता है कम Mango Leaves Benefits For Health

ब्लड प्रेशर कम होने में भी आम के पत्ते मदद कर सकते हैं। इन पत्तों के हाइपोटेंसिव गुणों के चलते ये पत्ते ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कम करने में कारगर होते हैं। इसके चलते इन्हें ब्लड प्रेशर कम करने के लिए खाया जा सकता है।

Read More:- Overboiling Tea Side Effects: क्या आप भी ज्यादा देर तक उबाल कर पीते हैं दूध वाली चाय? सेहत को होते हैं ये गंभीर नुकसान

एंजाइटी कम करने में असरदार Mango Leaves Benefits For Health

बहुत से लोगों को एंजाइटी की दिक्कत होती है। एंजाइटी होने पर शरीर में उथल-पुथल सी महसूस होती है और समझ नहीं आता कि क्या किया जाए और क्या नहीं। आम के पत्ते इस स्थिति को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आम के पत्तों को नहाने के पानी में डालें। इस पानी से नहाने पर शरीर को ताजगी और आराम महसूस होता है और एंजाइटी कम होने में मदद मिल सकती है।

जुकाम हो सकता है दूर Mango Leaves Benefits For Health

आम के पत्तों को जुकाम होने पर भी उपयोग में लाया जा सकता है। जुकाम या श्वसन तंत्र से जुड़ी दिक्कतों में आम के पत्ते बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। इन पत्तों को पानी में उबालकर पीने पर जुकाम की दिक्कत से निजात मिलती है। आप आम के पत्तों के पानी को गर्म करके उसमें एक चम्मच शहद डालकर चाय की तरह भी पी सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार Mango Leaves Benefits For Health

आम के पत्तों में कई तरह के तत्व होते हैं जो मोटापा और फैट को कम करने में मदद करता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आम के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

डायबिटीज में भी फायदेमंद Mango Leaves Benefits For Health

आम के पत्तों का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद साबित होता है। इन पत्तों में टैनिंस होते हैं जो शुरूआती डायबिटीज को ठीक करने में मददगार होते हैं। ऐसे में आम के पत्तों को कच्चा भी चबाया जा सकता है और इन पत्तों को सुखाकर, इनका पाउडर बनाकर भी खा सकते हैं। आप इन पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी को छानकर पी सकते हैं।

पथरी से निजात दिलाए Mango Leaves Benefits For Health

गुर्दे या पित्ताशय की पथरी के इलाज में आम के पत्तों का सेवन लाभकारी हो सकता है। नियमित रूप से आम के पत्तों को उबालकर पीने से पथरी टूट जाती है और मूत्र मार्ग के रास्ते बाहर निकल जाती है।

आम के पत्तों का पानी कैसे बनाएं Mango Leaves Benefits For Health

एक बर्तन में दो गिलास पानी डालें। इसे गैस पर चढ़ाएं, अब इसमें 2 से 4 आम के पत्ते डालें। इसे तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा ना रह जाए। फिर इसे छान लें और ठंडा होने दें, इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button