लाइफस्टाइल

Kinnow vs Orange: बाजार में कन्फ्यूज़ न हों! ऐसे पहचानें असली संतरा और किन्नू

Kinnow vs Orange, सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में रंग-बिरंगे खट्टे-मीठे फलों की भरमार दिखने लगती है। इनमें संतरा (Orange) और किन्नू (Kinnow) सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।

Kinnow vs Orange : ऑरेंज या किन्नू? ये 5 ट्रिक्स बताएंगी असली पहचान

Kinnow vs Orange, सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में रंग-बिरंगे खट्टे-मीठे फलों की भरमार दिखने लगती है। इनमें संतरा (Orange) और किन्नू (Kinnow) सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। लेकिन अक्सर खरीदारी के समय लोग दोनों में फर्क नहीं कर पाते और कई बार गलत फल घर ले आते हैं। दोनों दिखने में काफी हद तक एक जैसे होते हैं, लेकिन इनकी बनावट, स्वाद, छिलका और रस बिल्कुल अलग होते हैं। अगर आप भी बाजार जाते समय कन्फ्यूज़ हो जाते हैं कि कौन सा संतरा है और कौन सा किन्नू, तो यह लेख आपके लिए ही है। यहां जानिए सबसे आसान 5 ट्रिक्स, जिनकी मदद से आप इन दोनों फलों को बिना गलती के पहचान सकेंगे।

1. रंग और आकार से पहचानें – रंग हल्का हो तो संतरा, चमकीला हो तो किन्नू

सबसे आसान और पहली पहचान फल के रंग और आकार से होती है।

  • संतरा (Orange) का रंग सामान्यतः हल्का नारंगी होता है। इसका आकार थोड़ा छोटा, गोल और बिल्कुल नियमित सर्कल जैसा दिखता है।
  • किन्नू (Kinnow) का रंग इससे ज्यादा चमकीला, गहरा और कभी-कभी पीले-नारंगी की तरफ होता है। इसका आकार पूर्ण रूप से गोल नहीं होता, बल्कि हल्का सा ओवल या थोड़ा अनियमित शेप में मिलता है।

इसलिए यदि फल हल्के नारंगी रंग का है और बिल्कुल गोल है, तो वह संतरा है। वहीं यदि रंग ज्यादा ब्राइट और आकार थोड़ा अलग हो तो वह किन्नू है।

2. छिलके की मोटाई – पतला छिलका संतरा, मोटा छिलका किन्नू

छिलके से पहचानना भी बहुत आसान तरीका है।

  • संतरा का छिलका पतला, स्मूथ और कसा हुआ होता है। इसे छीलने में थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि इसका छिलका फल से चिपका रहता है।
  • किन्नू का छिलका मोटा, नरम और ढीला होता है। इसे हाथ से सहजता से छील सकते हैं, बिल्कुल मौसंबी की तरह।

बाजार में अगर छिलका आसानी से उंगली लगाने भर से हटने लगे, तो समझ जाएं कि वह किन्नू है।

3. स्वाद पहचानें – संतरा ज्यादा मीठा, किन्नू हल्का खट्टा-मीठा

स्वाद दोनों फलों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

  • संतरा आमतौर पर मीठा और कम खट्टा होता है। इसका स्वाद बहुत संतुलित और हल्का होता है।
  • किन्नू में एक खास तरह की खटास+मीठास का मिश्रण होता है। यह संतरे की तुलना में ज्यादा जूसी और फ्लेवरफुल लगता है।

अगर आपको ज्यादा रसदार और हल्का खट्टा स्वाद पसंद है, तो किन्नू बेहतर विकल्प है, जबकि मीठे स्वाद के लिए संतरा चुनें।

Read More: Khatron Ke Khiladi 15: Rohit Shetty ने किया कन्फर्म! 2026 में लौट रहा है Khatron Ke Khiladi 15

4. बीजों की संख्या – संतरे में कम, किन्नू में ज्यादा

बीजों की संख्या भी दोनों को अलग करने का आसान तरीका है।

  • संतरा में बीज बहुत कम होते हैं। कुछ संतरे तो लगभग seedless भी होते हैं।
  • किन्नू में सामान्यतः बीज ज्यादा पाए जाते हैं। एक फांक में 3-4 बीज मिलना आम बात है।

अगर आपने फल काटा और उसमें ज्यादा बीज दिखाई दिए, तो वह निश्चित रूप से किन्नू है।

5. रस और टेक्सचर – किन्नू ज्यादा जूसी, संतरा अधिक फर्म

फल का टेक्सचर भी बहुत फर्क बताता है।

  • संतरा अंदर से थोड़ा फर्म और सख्त होता है। इसके फांकें सही आकार में रहती हैं और आसानी से दबती नहीं।
  • किन्नू अंदर से ज्यादा juicy और मुलायम होता है। हल्का सा दबाने पर भी उससे रस आने लगता है।

इसी वजह से किन्नू से ज्यूस बनाना आसान होता है, जबकि संतरा खाने में अधिक सुविधाजनक माना जाता है।

Read More: Sholay Re Release: 50 साल बाद दर्शकों के लिए खुशखबरी, शोले दोबारा सिनेमाघरों में होगी रिलीज

क्यों होती है इतनी कन्फ्यूज़न?

दरअसल किन्नू, संतरे की एक हाइब्रिड किस्म है, जिसे King और Willowleaf Mandarin को क्रॉस करके तैयार किया गया था। इसलिए दोनों का स्वाद और लुक एक-दूसरे से मिलता-जुलता है। इसके अलावा बाजार में कई बार फल बेचने वाले भी दोनों को एक ही नाम से बुला देते हैं, जिससे भ्रम पैदा होता है।

कौन सा फल ज्यादा फायदेमंद है?

संतरा और किन्नू दोनों ही सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। दोनों में ही विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
लेकिन दोनों में हल्का सा फर्क जरूर है:

  • किन्नू में रस ज्यादा होता है और यह immunity को मजबूत करने में तेज़ असर करता है।
  • संतरा पेट के लिए हल्का, स्किन के लिए बेहतर और digestion सुधारने में मददगार माना जाता है।

स्वाद की पसंद और स्वास्थ्य की जरूरत के अनुसार दोनों बेहतरीन विकल्प हैं। अब जब आप इन दोनों फलों को पहचानने की 5 आसान ट्रिक्स सीख चुके हैं, तो अगली बार खरीदारी करते समय आपको बिल्कुल भी कन्फ्यूज़न नहीं होगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button