लाइफस्टाइल

ऐसे बनाए स्पेशल पहला करवा चौथ का त्योहार

ऐसे बनाए स्पेशल पहला करवा चौथ का त्योहार


करवा चौथ का त्योहार

ऐसे बनाए स्पेशल पहला करवा चौथ का त्योहार:- 19 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार है। यह त्योहार हर विवाहित महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण और खास होता है। हर महिला करवाचौथ के दिन अच्छा दिखना चाहती है और इस के लिए वो कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती है। साथ ही बाज़ार भी कई दिन पहले से सजने शुरू हो जाते है। बाजारों में भारी भीड़ देखने को भी मिलती है। मगर जिस महिला का पहला करवा चौथ होता है, उस के लिए ये दिन बहुत ख़ास होता है। वो महिला अपने पति के लिए कुछ ख़ास करना चाहती है इसलिए वो खास तरीके से सजती है। पूरे दिन कुछ भी नही खाती और कई तैयारी करती है। अपने हाथो में अपने पति के नाम की मेहन्दी लगवाती है।

ऐसे बनाए स्पेशल पहला करवा चौथ का त्योहार
करवा चौथ

यहाँ पढ़ें : क्या आप जानते है चायपत्‍ती के फायदे

पहला करवा चौथ

आप अगर इस साल पहला करवा चौथ कर रही हैं तो ये दिन सिर्फ आप के लिए ही नही आपके साथ आप के ससुराल वालों के लिए भी खास है। दरअसल, नवविवाहित की सासू मां भी उसके साथ व्रत की तैयारियों में जुट जाती हैं। करवा चौथ के दिन की सुबह सरगी के साथ शुरू होती है। दुल्हन की तरह नवविवाहिता तैयार होती हैं। ससुराल वाले भी अपनी बहू को कुछ खास चीजें देते हैं। जोड़ा और गहने। फिर शाम को स्त्रियां पूजा करके चंद्रमा को अर्क देकर अपने पति की पूजा करती हैं और उनके हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।

पत्नी को क्या गिफ़्ट दे

आप की पत्नी आप की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के दिन पूरे दिन बिना कुछ खाए रहने वाली है। ऐसे में आपका को भी चाहिए कि आप अपनी लाइफ पार्टनर के लिए कुछ ख़ास करें। कोई सरप्राइज गिफ्ट प्लान करें या फिर कुछ ऐसा करे, जिससे उन्हें स्पेशल फील हो। ऐसा करने से उनके मन में आपके प्रति प्यार और सम्मान बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। दरअसल, बिजी लाइफ शेड्यूल के चलते कई बार पति-पत्नी दोनों ही एक दूसरे को ज्यादा समय नही दे पाते। लेकिन, इस दिन को ऐसे ही ना जाने दें। आप अपनी पत्नी को गिफ्ट में ज्वैलरी, रिस्ट वॉच, क्लोद्स, साड़ी, हैंड बैग्स, वीकल, गैजेट्स आदि दिए जा सकते हैं। साथ ही आप कही घुमने के लिए भी ले जा सकते है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button