लाइफस्टाइल

Instagram Influencer – आपकी बेरंग शहर की ज़िन्दगी में, अपने खूबसूरत शब्दों से रंग भर देंगे ये Famous Influencers

 Instagram Influencer : गांव, शहर, रुठना, मनाना, मोहब्बत हर किसी का पूरा पैकेज है इन इन्फ्लूएंसर के पास


 Instagram Influencer : सोशल  मीडिया के दौर में हममें से ज्यादातर लोग जब भी फ्री होते हैं तो हम सोशल मीडिया को  स्क्रॉल करने लग जाते हैं। मेट्रो, बस, ट्रेन में जब भी आप थोड़ा फ्री होते हैं इस फ्री समय का सद्पयोग सोशल मीडिया के लिए करते हैं। कलाओं से भरे इस दुनिया में आज के दौर में हर कोई अपनी कला को एक पहचान देना चाहता है। जिसके लिए अब लोगों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। सोशल मीडिया ने कलाकारों को अपनी कला को उभारने का सही मौका दे दिया है। इसके साथ ही अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया का स्क्रॉल वाले लोग, इनका प्रोत्साहन बढ़ाने के साथ फॉलोवर्स बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

तो चलिए आज आपको कुछ इंस्ट्राग्राम के इंफ्लूएंसर के बारे में बताने जा रहे हैं,  जिनके शब्द आपको एक बार रुककर अपने बारे और जीवन के चक्र के बारे में सोचने के मजबूर कर देते हैं।

1-     एकता संधीर

2-     पंकज जीना

3-     आशीष बग्रेचा

1. एकता संधीर

अगर आप अच्छी रियल लाइफ से रिलेट करके किसी रील को सुनना पसंद करते हैं तो आपको एकता संधीर को जरुर सुनना चाहिए।  एकता का इंस्टाग्राम पर ektainlove के नाम से पेज है। जिसे 1.6 मिलियन लोगों ने फॉलो किया है। एकता मुख्य रुप से रेडियो जॉकी थी। जिन्हें प्रसिद्धि टिकटॉक पर जिंदगी के अनुभव पर बनाई गई वीडियो के द्वारा मिली है। इनका यूट्यूब चैनल भी है। आप एकता को रोज रात को 9 बजे उनकी रील्स पर सुन सकते हैं।

इनकी विडियो को सुनने  बाद आप जिदंगी के कुछ लम्हें को इसके साथ रीलेट कर पाएंगे। अगर आप किसी दिन बहुत परेशान होते हैं तो आप इनकी रील्स को सुन सकते हैं। एकता मुख्य रुप से  प्यार, लड़ाई, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों  पर बोलती हैं।

https://www.instagram.com/p/CWXcQukMwLw/?utm_source=ig_web_copy_link

2. पंकज जीना

पंकज जीना भी मुख्य रुप से रेडियो जोकी है। आपने अक्सर सुना होगा ‘हम लोग गांव से शहरों में तो निकल आते हैं, मगर अपने अंदर गांव हमेशा जिंदा रखते हैं। हेलो मेरा नाम पंकज जीना है। इसके बाद शुरु हो होती है उनकी कहानियां। रेडियो के बाद अब आप पंकज को इंस्टाग्राम की रील्स में भी सुन सकते हैं। इनकी ऑडियो पर की लोग रील्स बनाते हैं। पंकज ने अपनी प्रोफाइल में लिखा है “मैं कहानियों को आवाज देता हूं”। पंकज की कहानियां गांव कस्बों से निकले रोजमर्रा की जिदंगी से जूझ रहे लोगों पर आधारित होती है। जिसमें कुछ अपने करियर को लेकर परेशान है कुछ अपने अकेलेपन और कुछ जो अपनी ही दुनिया में व्यस्त है।

पंकज जीना को इंस्टाग्राम पर एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है। अगर आप कुछ रील्स बनाना चाहते हैं तो पंकज जीना  को फॉलो कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/tv/CWlU5_hh152/?utm_source=ig_web_copy_link

Male influencer in instagram: इंस्ट्राग्राम की दुनिया की कुछ ऐसी मेल इंफ्लुएंसर प्रोफाइल जो आपका ध्यान अपनी ओर खींचती है

 3. आशीष बग्रेचा

आशीष मुख्य रुप से एक लेखक है। जो कहते हैं कि “आप अपने अंदर से दर्द निकालकर उसकी जगह कविताओं को भरें”। आशीष हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही अपनी कविताओं को पढ़ते हैं। इनकी कविताओं वाली रील्स में ज्यादातर आपको रिलेशनशिप में सुकून देने वाला है। जिसमें प्यार, झगड़ा, रुठना, मनाना सब एक ही जगह मिल जाएगा। इंटस्टाग्राम पर आशीष को लगभग 5 लाख लोगों ने फॉलो किया है। अगर आप भी रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ अच्छी कविताएं सुनना चाहते है तो आशीष बग्रेचा को फॉलो कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CWa4rpAFIoI/

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

 

Back to top button