लाइफस्टाइल

Independence Day 2024 Wishes: ‘मैंने ढूंढा बहुत वो जहां ना मिला, मेरे वतन जैसी न जमीं और न ही आसमां मिला’, स्वतंत्रता दिवस पर इन संदेश के जरिए दें दोस्तों को शुभकामनाएं

Independence Day 2024 Wishes: 15 अगस्त आने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। अभी से ही इस खास दिन को लेकर लोगों में उत्साह है। इस बार भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को देशभक्ति वाली बधाई देते हैं।

Independence Day 2024 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों के दिल में जगाएं देशभक्ति का जज्बा, भेजें ये मैसेज

15 अगस्त आने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। अभी से ही इस खास दिन को लेकर लोगों में उत्साह है। इस बार भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को देशभक्ति वाली बधाई देते हैं। Independence Day 2024 Wishes अगर आप भी इसके लिए कुछ खास शायरी या स्लोगन की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक से बढ़कर एक बधाई संदेश लाए हैं। आइए इनपर नजर डालते हैं।

15 अगस्त पर शायरी हिंदी में Independence Day 2024 Wishes

न पूछो जमाने को कि क्या हमारी कहानी है।
हमारी पहचान तो सिर्फ यह है कि हम सिर्फ हिंदुस्तानी है।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह स्वतंत्रता दिवस आपके लिए खुशियां लेकर आए।
आपको हमारे राष्ट्र की ताकत और एकता की याद दिलाए।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मैंने ढूंढा बहुत वो जहां ना मिला।
मेरे वतन जैसी न जमीं और न ही आसमां मिला।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।।

मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए ,
जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए
हमसे हमारी अब हसरत न पूछो
बांध रखा सर पे तिरंगा कफन के लिए ।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इसकी शान निराली है
इसकी पहचान निराली है
इस पर जां जो मिट जाए
ऐसी जां फिर किस्मत वाली है।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। Independence Day 2024 Wishes

Read More:- Sea Dream Meaning: सपने में दिखे समुद्र तो हो जाएं बेहद सतर्क, भविष्य में आने वाली है बड़ी परेशानी, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

वतन की मोहब्बत में खुद को तपायेंगे,
जहां जरूरत होगी अपनी जान लुटायेंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है प्यारा,
इसे हम नहीं मिटने देंगे, दुश्मनों से बचायेंगे।
आजादी दिवस की शुभकामनाएं।

काश मरने के बाद भी वतन के काम आता
शहीदों के दुनिया में अपना भी नाम आता
हंस के लुटा देते जान इस वतन के लिए
कोई फिक्र नहीं होती गर ऐसा मुकाम आता।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इसके वास्ते अपनी जान तक लुटा देंगे हम
हमसे टकराए तो उसकी हस्ती मिटा देंगे हम
सर हिमालय का हम न झुकने देंगे कभी
इसकी चोटी पर तिरंगा फहरा देंगे हम ।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये जोश कभी कम नहीं होगा,
वीरों के बलिदानों से आया है।
कितनो ने लहू बहाया है,
तब जा के तिरंगा पाया है ।।
आजादी दिवस की शुभकामनाएं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

इन रगों में बहता लहू है बस वतनपरस्ती की
है सीने में जलती ज्वाला इसके हस्ती की
कोई लहर उसे क्या बहा लियेगी गह्ररी धारा में
हम जैसे पतवार रहें जिस भी कस्ती की ।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मिट कर भी दिल में है वतन की उल्फत
मौत भी हमसे पहले हमारी रजा मांगती है
इसके रखवाले हम जैसे शेर-ए-जिगर हैं
हर मां हमारी सलामती की दुआ मांगती हैं।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। Independence Day 2024 Wishes

वीरों के बलिदान को याद रखें,
उनके नक्शेकदम पर हम भी चले,
भारत मां की सेवा में सदा रहें,
यही संदेश हम हर दिल में भरें।
Happy Independence Day 2024!

वतन परस्ती का जुनून अब सर पर छा गया है
दुश्मनों को मिटाने को उबाल लहू में आ गया है
सर पर कफन तिरंगा बाँधा है इस वतन के लिए
मिट जाना है इस प्यारे से जानेमन के लिए ।।
आजादी दिवस की शुभकामनाएं। Independence Day 2024 Wishes

जो सीने में जली है बुझने वाली नहीं है
आग दुश्मनों के लिए है रुकने वाली नहीं है
जान भी कुर्बान कर देंगे इस वतन के लिए
शान अब वतन की अब झुकने वाली नहीं है ।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर बरस शहीदों की चिताओं की लौ जलेगी ।
ये वो आग है जो दुश्मन की जान भी लेगी
इसके जद में आने भूल तुम मत करना
हमसे टकराने की भूल तुम मत करना।।
Happy Independence Day 2024!

अंगारा जल पड़ा है अब सीने में
दुश्मनों के छक्के छुड़ा जायेंगे
इस गर्म लहू के धधकती आग में
उनके सारे अरमान मुरझा जायेंगे ।।
आजादी दिवस की शुभकामनाएं।

हम फौलादी जिगर वाले हैं
वतन पर खुद को लुटा देंगे
हमसे यूं न टकराना कभी
हस्ती तुम्हारी सब मिटा देंगे ।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। Independence Day 2024 Wishes

हम बलिदानों के आदी है,
उस हिन्द के फौलाद हैं।
जिस माटी में थे जन्मे भगत सिंह,
हम उस माटी के औलाद हैं ।।
आजादी दिवस की शुभकामनाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button