लाइफस्टाइल

शादी में कैसे करे फूलो से सजावट

फूलो से सजावट


यहाँ शादियों का समय है और हर कोई अपनी अपनी तैयारियो में लगा है। ये समय ऐसा होता है जब सब को, हर चीज़ एकदम बढ़िया चाहिए होती है। यहाँ हर कोई चाहता है कि सब चीज़े बिना किसी गलती के हो। हर कोई चाहता है कि सब कुछ ‘परफेक्ट’ हो। दुल्हन और उस के घर वालो के कपड़ो से लेकर सजावट और तोहफों तक, सब बिल्कुल परफेक्ट होना चाहिए। बिना किसी गलती के हर काम करना और संभालने का दबाव हर परिवार पर होता है।

फूलो की सजावट

दिल्ली में रहने वाले एक परिवार से हमारी बात हुई तो उनका उत्साह देख कर हमें बहुत अच्छा लगा। जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली लतिका का कहना था कि, ‘ हम अधिकतर तैयारियां पहले ही कर चुके थे। सभी को उनका पैसा दे दिया था, इसलिए इस नोट बैन के बाद हमें बहुत ज़्यादा दिक्कत नहीं आ रही है, पर इस बात से कोई इंकार नहीं है कि थोड़ी बहुत दिक्कत तो हो ही रही है।‘ साज-सज्जा के बारे में जब हमने उनसे उनकी राय पूछी तो उनका कहना था कि, ‘मुझे ज़्यादा चका चौंध वाली सजावट नही चाहिए थी। मुझे बहुत ही साधारण पर सुरुचिपूर्ण सजावट चाहिए। मुझे खुद को फूलो से सजावट इसलिए पसंद है क्योंकि वो बहुत ही सुन्दर लगती है। उनके रंग और महक से सारा माहौल बहुत ही अच्छा हो जाता है।‘

यहाँ पढ़ें : प्रेम विवाह बनाम तय विवाह

सजावट के लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे। और अगर फिर भी आपको सजावट के लिए कुछ नया और अनोखा चाहिए तो करे फूलों का प्रयोग। फूलों से की गई सजावट बहुत ही सुन्दर और मन मोहक होती है। तो जानिए की कैसे आप कर सकते है फूलों का प्रयोग :-

फूलो की सजावट

  • फूलों की माला से लिपटी छत
  • गुलाबदानी टाँगे

यही गुलाबदानी आप दूसरे फूलों के साथ भी बनवा सकते है। आप गेंदे का प्रयोग कर सकते है। गेंदे का गहरा पीला और नारंगी रंग बहुत ही सुन्दर लगता है।

फूलो की सजावट

  • फूलों की झाड़ लगा सकते है
  • छोटे गमलों में पौधे लगाये
  • मेज़ पर रखे
  • सीढ़ियो पर सजाए
  • दरवाज़े पर लगाए

माना जाता है कि फूलो से सजावट बहुत ही अच्छी होती है। उनके रंग और उनकी महक से हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। यही नहीं फूलो का प्रयोग करने से आपकी बाकी सजावटों को भी चार चांद लग जाते है। पत्तो और फूले से की गयी एक शांत और ख़ुश सा माहौल बना देती है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button