लाइफस्टाइल

Dark Circles: संतरे का छिल्का लगाने से खत्म हो जाएगी डार्क सर्कल की समस्या, जानें और क्या-क्या हैं घरेलू नुस्खे

Dark Circles: आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आप नेचुरल चीजों और सेहत का ख्याल रखें अब की स्कीम की केयर कर सकते हैं। इनके सहार बिना साइड इफेक्ट के आंखों के नीचे काले घेरे को आसानी से हटा जया सकता है।

Dark Circles: रातों रात खत्म हो जाएंगे डार्क सर्कल, बस अपना लें ये घरेलू उपाय

आंखों के नीचे दिखने वाले काले घेरे चेहरे की सुंदरता बिगाड़ देते हैं। महिला हो या पुरुष काले घेरे की समस्या ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। कभी नींद ना पूरी होना तो कभी हार्मोंस की वजह से काले घेरे चेहरे पर उभर आते हैं। वहीं जेनेटिक वजह से भी काले घेरे होते हैं। महिलाएं तो इन काले घेरों को छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन नेचुरल ब्यूटी चाहती हैं तो जरूरी है कि इन डार्क सर्कल का स्थाई इलाज किया जाए। इसलिए रसोई में रखी इन चीजों को इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिल जाए। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिसे आपको सोने के टाइम पर लगाना है। इससे आपको डार्क सर्कल की समस्या से तुरंत आराम दिखने लगेगा।

जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

खीरा है फायदेमंद

खीरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। आप इसका इस्तेमाल आंखों के डार्क सर्कल को कम करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको खीरा की पतली स्लाइस को काटकर अपनी आंखों के नीचे 15 मिनट के लिए रखना होगा। ऐसा रोजाना रात में सोने से पहले करने से कुछ दिनों में आपको आराम मिलेगा। एलोवेरा जेल भी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

इसके लिए आप अपनी उंगली पर थोड़ा सा जेल लेकर अपनी आंखों के नीचे हल्के हाथों से मालिश करें। जेल को रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें। यह आपकी आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करेगा। इन चीजों का उपयोग करने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है अगर ऐसा होता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें और इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Read More:- Vegetable Skin Care: चेहरे के दाग हटाकर तुरंत निखार बढ़ाती हैं ये सब्जियां, सिंपल स्टेप्स में ऐसे तैयार करें फेस पैक

दही

दही को अगर आंखों के आसपास लगाया जाए तो काले घेरे खत्म होने के साथ ही, रंगत में भी निखार आने लगता है। वहीं यदि दही में थोड़ा सा बेसन मिलाकर लगाया जाए तो काले घेरे को जल्दी हटाया जा सकता है।

संतरे के छिलकों का इस्तेमाल

संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर किसी डिब्बे में स्टोर कर लें और एक चम्मच चूर्ण में ठंडा दूध मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। इस लेप को अपने आंखों के आसपास हल्के हाथों से अप्लाई करें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार दोहराया जा सकता है, जिसके बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा।

बादाम का तेल है असरदार

डार्क सर्कल के लिए बादाम का तेल बेहद कारगर माना जाता है। इस तेल को रोजाना इस्तेमाल करने पर आपकी त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। इस ऑयल को आंखों के आसपास हल्के हाथों से मालिश करते हुए अप्लाई करें और इसे ऐसे ही रात भर लगा रहने दें। इसके बाद सुबह हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लीजिए।

पुदीने के पत्‍ते

आंखों के डार्क सर्कल के लिए पुदीने की हरी पत्तयां भी बेहद फायदेमंद होती हैं। काले घेरे के लिए कुछ पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दीजिए। ऐसा करने से जल्द ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कच्चे आलू

कच्चा आलू चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने का अचूक नुस्खा है। इसकी मदद से काले घेरे भी कम किए जा सकते हैं। बस कच्चे आलू को छीलकर इसके गोल टुकड़े कर लें। इन्हें आंखों पर रखकर दस मिनट के लिए लेट जाएं। रोजाना इसे लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

कच्चा दूध

कच्चे दूध की मदद से भी काले घेरे की समस्या को दूर किया जा सकता है। बस रूई के टुकड़े को कच्चे दूध से भिगो लें और इसे आंखों के ऊपर रखकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। दिन में कम से कम दो बार इस उपाय को करने से आंखों के आसपास की त्वचा का रंग सही होने लगेगा।

गुलाबजल

गुलाबजल को भी आंखों के आसपास लगाने से फायदा होता है। गुलाबजल को रूई में भिगोकर आंखों पर रखने से राहत मिलती हैं। कच्चे आलू को गुलाबजल में भिगोकर आंखों पर रखने से काले घेरे की समस्या से छुटकारा मिलता है और थकान भी दूर होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button