लाइफस्टाइल

Work from home tips: वर्क फ्रॉम होम करते वक़्त कुछ इस तरह रखे बच्चों का ध्यान

अगर आप भी कर रहे है वर्क फ्रॉम होम तो ऐसे रखे बच्चों का ख्याल।


अभी पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और ज्यादातर देशो में लॉकडाउन चल रहा है। भारत में भी इस महामारी से बचने की लिए 21 दिन का लॉकडाउन लागू है जो आज खत्म होने वाला था। परंतु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित किया, और ये 21 दिन का लॉकडाउन जो आज खत्म होने वाला था उसकी अवधी बड़ा कर 3 मई कर दी। भारत में लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद पड़ा हुआ है स्कूल,कॉलेज, ऑफिस। जिसके चलते लोग अपने घरो से ही काम कर रहे है। आज हम बात करेंगे की जब महिलाये वर्क फ्रॉम होम कर रही तो उनको क्या परेशानियां आ रही है,और वो कैसे अपने ऑफिस के काम के साथ बच्चों को भी संभाल सकती है।

और पढ़ें: कही फल-सब्जियों के साथ घर न आ जाए कोरोना वायरस, इसलिए इन तरीकों से इन्हें धोएं और करें साफ

वर्क फ्रॉम होम करते हुए  महिलाओं   को  रही है कुछ ऐसी  परेशानियां  

महिलाओं  का कहना है की वर्क फ्रॉम होम करते हुए अक्सर उनका काम करने का फ्लो टूट जाता है। बीचबीच में बच्चे कुछ न कुछ बोलते व मांगते रहते है।  जिसके कारण उनका काम करने का फ्लो टूट जाता है। कभी उनको घर के जरुरी काम करने पड़ते है तो कभी बच्चों खाना-पीना देना होता है जिसके चलते उनको वर्क फ्रॉम होम करने में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्क फ्रॉम होम करती हुए महिलाओं के लिए कुछ खास टिप्स।

कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके कारण आप अपने घरों से बहार नहीं जा सकते।आपको अपने घर पर रह कर ही वर्क फ्रॉम होम करना होगा इसके लिए आपको सबसे पहले अपना एक शेड्यूल बनाना होगा और वो शेड्यूल आपको अपने बच्चों भी अच्छी तरह समझना होगा। इससे आप अपने ऑफिस का काम और बच्चों दोनों को साथ में अच्छी तरह सभाल पाएंगे। अगर आप चाहे तो अपने घर के छोटेमोटे कामों में बच्चों की मदद भी ले सकते है। इससे उनका भी मन लगा रहेगा और आप भी आराम से अपना काम कर पाएंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button