लाइफस्टाइल

How To Control Craving During Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी में महिलाओं को लगती है डबल भूख? जानें क्रेविंग को कंट्रोल करने का तरीका

How To Control Craving During Pregnancy: प्रेगनेंसी में हॉर्मोन्स बदलाव होना स्वभाविक है। वहीं गर्भावस्था में महिलाओं के मूड और उनके स्वभाव में भी बदलाव होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लगती है। अब सवाल यह है कि क्या गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भूख लगना संभावित है या नहीं।

How To Control Craving During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान भूख लगने के ये हैं कारण, गर्भ में पल रहे बच्चे पर करें फोकस

प्रेगनेंसी में हॉर्मोन्स बदलाव होना स्वभाविक है। वहीं गर्भावस्था में महिलाओं के मूड और उनके स्वभाव में भी बदलाव होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लगती है। अब सवाल यह है कि क्या गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भूख लगना संभावित है या नहीं। कभी कभी प्रेगनेंसी में पेट एक कुएं की तरह हो जाता है, आप कितना भी खा लें लेकिन पेट भरता ही नहीं है। प्रेगनेंसी में बार बार भूख लगती है और पेट जल्‍दी भरता भी नहीं है। How To Control Craving During Pregnancy अगर आपको भी प्रेगनेंट होने पर बार-बार भूख लग रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि ये सब नॉर्मल बात है।

गर्भवस्था में महिला 2 लोगों का खाना खाती है? How To Control Craving During Pregnancy

गर्भावस्था और पोषण के बारे में सबसे आम मिथकों में से एक है गर्भावस्था के दौरान एक महिला दो लोगों का खाना खाती है। यह ऐसा भी कहा जाता है इस दौरान महिला को बहुत भूख लगती है। हालांकि आपके बच्चे का पोषण आप पर निर्भर करता है। लेकिन आपको गर्भावस्था के दौरान अपने खाने की मात्रा को दोगुना करने की ज़रूरत नहीं है। वास्तव में दोगुना खाने से आपको गर्भावस्था के दौरान समस्या हो सकती है।

Read More:- Pregnancy Test: कंसीव करने के कितने दिन बाद करें प्रेग्नेंसी टेस्ट? यहां पढ़ें सही समय और तरीका

गर्भ में पल रहे बच्चे पर करें फोकस How To Control Craving During Pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को 2 लोगों का खाना खाना चाहिए इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सबसे ज्यादा फोकस यह होना चाहिए कि गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही हो। इसलिए एक प्रेग्नेंट महिला को हर रोज 300 कैलोरी ही खानी चाहिए। प्रेग्नेंसी के 9 महीने के सफर में महिलाओं को वजन 11-15 किलो तक वजन बढ़ जाता है। इससे कम और ज्यादा बढ़ने से महिलाओं को डिलीवरी के वक्त दिक्कत होने लगती है। इसलिए इस पूरे वक्त में सबसे जरूरी है बच्चे का विकास कैसा है? बच्चा और मां हेल्दी है या नहीं? डॉक्टर्स के मुताबिक एक प्रेग्नेंट महिला को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खाना खाना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान भूख लगने के कारण How To Control Craving During Pregnancy

प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख फूड क्रेविंग कहलाती है। इससे अलग कुछ और भी कारण है, जिसके कारण महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है। यह कारण निम्न प्रकार हैं-

  • गर्भावस्था में महिलाओं के हार्मोंस बदलते हैं ऐसे में भोजन से जुड़े हार्मोंस में जब बदलाव आता है तब महिलाओं की भूख बढ़ या घट सकती है।
  • जब महिलाओं के गर्भ में शिशु का विकास होता है तो उस दौरान महिलाओं को ज्यादा एनर्जी के लिए जरूरी पोषक तत्व की आवश्यकता होती है।
  • प्रोजेस्ट्रोन एक हार्मोन होता है जब इस हार्मोन के स्तर में बदलाव आता है तब भी महिलाओं की भूख बढ़ सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

प्रेगनेंसी में ज्यादा भूख लगे तो कैसे करें कंट्रोल How To Control Craving During Pregnancy

  • गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भूख लगने पर डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। यह बदलाव निम्न प्रकार है-
  • यदि महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लग रही है तो वह अपने आहार में फाइबर को जोड़ सकती हैं। फाइबर ना केवल भूख को नियंत्रित कर सकता है बल्कि लंबे समय तक व्यक्ति का पेट भरा हुआ भी महसूस हो सकता है।
  • गर्भावस्था में प्रोटीन का सेवन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। How To Control Craving During Pregnancy खासकर जिन महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है वह अपने आहार में प्रोटीन से जुड़े खाद्य पदार्थों को जोड़कर अपनी भूख को नियंत्रित रख सकती हैं।
  • प्रेगनेंसी के दौरान यदि महिलाओं को ज्यादा भूख लगता है तो ऐसे में 8 से 9 गिलास पानी पीने से भी भूख को शांत किया जा सकता है।
  • प्रगनेंसी के दौरान महिलाओं को खाना खूब चबाकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे महिलाओं को पेट बाद तक भरा महसूस होगा। बता दें कि जो महिलाएं धीरे-धीरे और चबाकर खाना खाती हैं उनका काफी टाइम बाद भूख लगती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button