लाइफस्टाइल

Halloween 2022 : हैलोवीन मनाने की पूरी दुनिया में धूम, किया जाता है अपने पूर्वजों को याद।

Halloween 2022 : हैलोवीन मनाने के पीछे की कहानी है बेहद ही मज़ेदार, कुछ यूं मनाते हैं पूरी दुनिया में यह त्योहार


Highlights –

. इस बार हैलोवीन नाइट 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

. हैलोवीन को पश्चिमी देशों में धूमधाम से मनाया जाता है।

. हैलोवीन नाइट को लोग जानबूझ कर डरावना रूप बनाते हैं।

. इस दिन लोग आत्माओं और भूतों की तरह मेकअप करते है।

Halloween 2022 : हैलोवीन पश्चिमी देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को सभी लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं और इसकी तैयारियां भी सभी लोग अपने-अपने अंदाज़ में करते है। अगर हम बच्चों की बात करें तो ये बच्चों के लिए पड़ोसी और रिश्तेदारों से चॉकलेट्स लेने का दिन होता है। वहीं घर के बड़े लोग इस दिन अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

आपने देखा होगा आमतौर पर लोग किसी भी त्यौहार पर खूबसूरत कपड़े पहन कर सजते संवरते हैं लेकिन ये त्योहार बाकी त्योहारों से कुछ अलग होता है। हैलोवीन नाइट को लोग जानबूझ कर डरावना रूप बनाते हैं। इस दिन लोग आत्माओं और भूतों की तरह मेकअप करते है। वैसे तो आपको हैलोवीन नाम सुनकर थोड़ा अजीब और अटपटा लग रहा होगा। क्योंकि आमतौर पर लोग त्यौहार पर खूबसूरत कपड़े पहनते है लेकिन ये त्यौहार कुछ अलग है इस दिन लोग आत्माओं और भूतों की तरह मेकअप करते है और डरावने कपड़े पहनते है। कपड़े भी इसी थीम के अनुसार चुने जाते हैं। इस बार हैलोवीन नाइट 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। तो चलिए आज हम आपको हैलोवीन के बारे में विस्तार से बताते है।

Halloween

जानें कैसे शुरु हुआ हैलोवीन

यूरोप के सैल्टिक जाति के लोग की मान्यताओं के अनुसार इस दिन मरे हुए लोगों की आत्माएं आकर अपने घर के लोगों से मिलती हैं।ऐसी मान्यता है कि इस दिन धरती लोक और भूत – प्रेतों के लोक के बीच का फासला खत्म हो जाता है और हेलोवीन की रात को भूत- प्रेत आजादी से घूमते हैं।

 उनका मानना है कि इस दिन उनके पुरखों की आत्मा धरती पर आएगीजिसके बाद उनका फसल काटना आसान हो जाएगा। इसीलिए वे इस दिन हैलोवीन मनाते हैं और जानवरों के मौखटेउनकी चमड़ीउनके सिर पहनकर आग के आसपास नाचते गाते हैं। उनका मानना है कि कोई विशिष्ट सर्वोच्च प्राकृतिक शक्ति है इसलिए इसे All Saints-Day’-All Hallows या फिर Hallows Eve  के नाम से पहले मनाते थे जो अब धीरे धीरे Halloween  बन गया है।

जाने कैसे शुरु हुआ हैलोवीन

halloween

आपको बता दें कि वैसे तो अमेरिका मे इसे कद्दू की खेती की कटाई से भी जोड़ा जाता है। इस समय पर बहुतायत में व बड़े- बड़े आकार में कद्दू मिलते हैं, जिन्हें आसानी से काटा भी जा सकता है। बता दें कि कद्दू को सामने की तरफ इस पर डरावने तरीके से मुंह काटकर इसके बीच में जलती हुई मोमबत्ती रख देते हैं। ऐसा पुराने समय की याद में किया जाता है। कद्दू को इस तरह से रात के अंधेरे में घर की चौखट पर रखा जाता था। इसे Jack-O-lanterns कहते हैं।

हैलोवीन डे पर लालटेन जलाने की परंपरा भी काफी लोकप्रिय है। बता दें कि इसके पीछे  एक कंजूस जैक और शैतान की आयरिश लोककथा वजह  मानी जाती है।

आयरलैंड में जन्मे कंजूस शराबी जैक ने अपने एक शैतान दोस्त को घर में शराब पीने के लिए बुलाया, लेकिन वो नहीं चाहता था कि अपना पैसा खर्च करे। उसके बाद उसने अपने ही दोस्त को शराब के बदले घर में लगा कद्दू देने के लिए राजी किया। लेकिन बाद में वो खुद अपनी बात से मुकर गया। जिसके बाद उसके दोस्त ने कद्दू की डरावनी लालटेन बनाकर घर के बाहर पेड़ पर टांग दी। उसके बाद उसने उसके मुंह की नक्काशी की और उसके मुँह में जलते कोयले डाल दिए। उसके बाद से ही बाकी लोगों के लिए ये एक सबक के तौर पर बन गया। यह दिन जैक-ओ-लालटेन के तौर पर मनाया जाने लगा।

 मान्यताओं के अनुसार हैलोवीन डे उनके पूर्वजों की आत्माओं को रास्ता दिखाने और बुरी आत्माओं से रक्षा करने का भी प्रतीक है। इसके बाद से ही सेलिब्रेशन करने की परंपरा शुरू हो गई।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button