लाइफस्टाइलसेहत

Good night tips: पाचन से लेकर नींद तक, जानिए कैसे दो इलायची रात भर में आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती  है

इलायची न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जानी जाती है, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। खासकर रात में सोने से पहले दो इलायची खाने से आपको को कमाल के फ़ायदे मिल सकते है। जिसको जान कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Good night tips: सोने से पहले रोज खाएं दो इलायची, फायदे देख नहीं छोड़ेंगे खाने की आदत 

Good night tips: इलायची घर में पाए जाने वाला वह मसाला है।  जो स्वाद खुशबू दोनों को दोगुना बढ़ा देने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते है इसके अलावा  इलायची के और भी फायदें हैं। हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार रात में सोने से इलायची खाने से कमाल के फायदें मिल सकते है। 

सोने से पहले खाने चाहिए दो इलायची 

अच्छी नींद में मददगार

सोने से पहले इलायची खाने या इलायची वाला दूध पीने से बेहतर और गहरी नींद मे मदद मिलता है। दरअसल इलायची में तनाव को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं।  इसलिए जब रात मे सोने से पहले इलायची खाते है तो बॉडी को रिलैक्स मिलता है जिसकी वजह से बेहतर और अच्छी नींद मिलती है।

Read More: Lose 5 kg weight at home: घर पर ही घटाएं 5 किलो वजन! अपनाएं ये 5 आसान टिप्स बिना जिम जाए

सांसों की बदबू से छुटकारा

सांसों की बदबू एक आम समस्या बन गई और इस वजह से कभी कभी यह शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। ऐसे में रात को सोते वक्त इलायची खाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इलायची में प्राकृतिक सुगंध और जीवाणुनाशक गुण होते हैं। इसे चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और मुंह का स्वाद भी तरोताजा रहता है।

पाचन शक्ति में सुधार

रात को इलायची चबाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह गैस, अपच, और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। सोते समय पेट खाली होता है, और इलायची की तासीर पेट को शांत रखने में सहायक होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button