लाइफस्टाइल

GIWA MAHOTSAV : तीसरा वार्षिक संस्करण महोत्सव, होममेकर से बिजनेसवुमन तक का सफर

GIWA MAHOTSAV महिलाओं की कामयाबी की कहानी जिसने अपने पैशन को अपना प्रोफेशन बनाया है। एक होम मेकर बिज़नेस वुमन बनने की कहानी है।

GIWA MAHOTSAV : पैशन को अपना प्रोफेशन बनाने वाली महिलाओं की कामयाबी की कहानी

जीवा महोत्सव –

संगीता खंडेलवाल जीवा गवर्नर और रवि जी ने पुरे कार्यक्रम का संचालन किया। इस परिवार से जुड़े नए सदस्यों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। फिर दीप प्रज्वलित किया गया। बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य करके सबका मन मोह लिया है।

अनेक महिलाओं की सफलता की कहानी –

आज हम ऐसी महिलाओं के बारे में आपको बता रहे हैं जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए न सिर्फ मजबूरियों का दायरा तोड़ा बल्कि कामयाबी भी हासिल की। सपने देखना और उन्हें पूरा करने का जज्बा रखना सबके बस मे नही होता है।आज हम आपको कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे मे बताएँगे जो अपने पैशन को ही अपना प्रोफेशन बनाया है। जीवा परिवार ऐसे ही महिलाओं की कहानी है।होममेकर से बिजनेसवुमन तक का सफर तय करने की कहानी है। साथ का सफर,भावनाओं का सफर, आत्मविश्वास का सफर, सपना पूरा करने का सफर ये सारी चीजों से बना है जीवा परिवार।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by One World News – Infotainment (@oneworldnewscom)

जीवा संकल्प –

GIWA MAHOTSAV में ऐसे ही अनेक महिलाओं की सफलता की कहानी है। एक होम मेकर बिज़नेस वुमन बनने की कहानी है। GIWA MAHOTSAV के सदस्यों ने इस बार एक संकल्प लिया है कि अगले साल जीवा महोत्सव तक दुनिया के हर क्षेत्र से एक महिला इस परिवार से जुड़ेगी। इस बार जीवा परिवार से सुरभि तिवारी जुड़ी है। सुरभि तिवारी मनोज तिवारी की पत्नी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button