लाइफस्टाइल

Foods Avoid in Morning: भूल से भी नाश्ते में न खाएं ये चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने, जानें क्या है बेहतर विकल्प

Foods Avoid in Morning: सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है। रात भर सोने के बाद हमारे शरीर को सुबह पोषक तत्वों की जरूरत होती है और अच्छे नाश्ते से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। यही वजह है कि ब्रेकफास्ट हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर होना चाहिए।

Foods Avoid in Morning: सुबह के नाश्ते में खाएं ये फूड आइटम्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है। रात भर सोने के बाद हमारे शरीर को सुबह पोषक तत्वों की जरूरत होती है और अच्छे नाश्ते से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। यही वजह है कि ब्रेकफास्ट हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर होना चाहिए। आज कल सोशल मीडिया पर तमाम डॉक्टर्स अपने वीडियो के जरिए लोगों को हेल्थ टिप्स देते रहते हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह हमारी पाचन शक्ति तेज होती है। ऐसे में सही तरह की चीजें खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिल जाता है। हालांकि, इस दौरान अगर गलत फूड्स खा लिया जाए तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं। सेहत पर इसका निगेटिव और बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए यहां जान लें कि सुबह ब्रेकफास्ट में और खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए…

नाश्ते में न खाएं ये चीजें Foods Avoid in Morning

चाय-कॉफी

लोग मानते हैं कि सुबह उठने के बाद गर्मागर्म चाय या कॉफी पीने से मूड अच्छा होता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ऐसा न करने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि खाली पेट कभी भी चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि इनमें कैफीन मिलता है, जो एसिडिटी को बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर लेवल में भी इजाफा कर सकता है। जिससे कई प्रॉब्लम्स आ सकती हैं।

मसालेदार ब्रेकफास्ट Foods Avoid in Morning

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह के वक्त हल्का-फुल्का और कम मसालेवाला ब्रेकफास्ट रखना चाहिए। इससे खाना आसानी से पच जाता है और एनर्जी बनी रहती है। जब ब्रेकफास्ट में मसालेदार चीजें होती हैं तो पेट के अंदरूनी लाइनिंग को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इससे बेचैनी और पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं।

Read More:- Mint Sharbat For Stomach: गर्मी में पेट को दुरुस्ट रखता है पुदीने का शरबत, बेहद आसान है रेसिपी, मिनटों में घर पर करें तैयार

सिट्रस फ्रूट्स Foods Avoid in Morning

संतरा, नींबू और चकोतरा जैसे फल भी सुह के समय नहीं खाना चाहिए। इनका हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, इन फलों में साइट्रिक एसिड मिला होता है। जब हम खाली पेट इन्हें खाते हैं तो पेट में एसिड बनने लगता है। जिससे एसिडिटी, पेट फूलने की समस्या, डाइजेशन प्रॉब्लम्स और सीने में जलन हो सकती है।

फ्रूट जूस Foods Avoid in Morning

फलों का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अगर इन्हें गलती से सुबह खाली पेट पी लिया जाए तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जूस की बजाय फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इन्हें खाने से शरीर को फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स मिलते हैं, जबकि जूस पीने से इन न्यूट्रिएंट्स का फायदा नहीं मिल पाता है।

दही Foods Avoid in Morning

दही डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए जबरदस्त फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स मिलते हैं, जो हड्डियों, दांतों ही नहीं पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, सुबह उठकर दही खाना खतरनाक हो सकता है। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है और खाली पेट दही तबीयत भी बिगाड़ सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ये है नाश्ते के लिए बेहतर विकल्प Foods Avoid in Morning

“एक स्वस्थ नाश्ता ही आपकी सेहत बनाता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। इसके लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि ब्रेकफास्ट में अनहेल्दी और पैकेज्ड फूड्स को शामिल न करें। सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ब्रेड और बाजार में मिलने वाला पैकेज्ड फलों का रस सेहत के लिए हानिकारक है। आपको नाश्ते को लेकर जल्दबाजी है, तो इस स्थिति में फल और ताजी सब्जियों का सेवन करें। घर में बने नाश्ते का उपयोग करें लेकिन उसमें ऐसी चीजें शामिल होनी चाहिए जिससे आपको ऊर्जा मिले और उन चीजों में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे तत्व हों। सबसे बड़ी बात जब तक आप अपना दोपहर का भोजन नहीं कर लेते तब तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होना चाहिए।”

सुबह के नाश्ते में ये खाएं Foods Avoid in Morning

  • सुबह के नाश्ते में अंडा ले सकते हैं।
  • सुबह के नाश्ते में दलिया सबसे अच्छा है।
  • सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज खा सकते हैं।
  • सुबह के नाश्ते में सूखे मेवे ले सकते हैं।
  • सुबह के नाश्ते में पनीर खा सकते हैं।
  • सुबह के नाश्ते में फल ले सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button