Food Combination: मछली खाने के बाद न खाएं न ये चीजें वरना जा सकती है आपकी जान भी ..
Food Combination,मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और मछली बहुत लोगो खाना पसंद भी लेकिन क्या आपको पता है मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
Food Combination: गलत फूड कॉम्बिनेशन से बढ़ सकता है खतरा
Food Combination: मछली पोषण से भरपूर और हेल्दी मानी जाती है, लेकिन अगर इसे गलत चीजों के साथ खाया जाए तो इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं। मछली खाते समय सही फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना हार्ट, लिवर और डाइजेशन पर बुरा असर पड़ सकता है। मछली सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन गलत फूड कॉम्बिनेशन से यह नुकसानदायक हो सकती है। मछली के साथ शराब, वाइन, ज्यादा नींबू, हरी पत्तेदार सब्जियां, तली-भुनी चीजें और अधिक मीठा खाने से बचें। ऐसे कॉम्बिनेशन से हार्ट प्रॉब्लम, लिवर स्ट्रेस, डाइजेशन इश्यू और डायबिटीज़ का खतरा बढ़ सकता है।
Read More : Sleeping on Stomach Side Effects: पेट के बल सोना क्यों है सेहत के लिए खतरनाक? जानिए छिपे हुए नुकसान
शराब या वाइन
मछली के साथ अल्कोहल या वाइन पीने से लिवर पर स्ट्रेस पड़ता है। कुछ स्टडीज़ में यह भी पाया गया है कि इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए मछली खाने के तुरंत बाद शराब या वाइन से परहेज करें।
Read More : Brain Health: ब्रेन हेल्थ के लिए 5 बेहतरीन सप्लीमेंट्स, जानें विज्ञान क्या कहता है?
ज्यादा नींबू या विटामिन C

खट्टे फलों या ज्यादा नींबू का सेवन मछली के साथ करने से आर्सेनिक टॉक्सिसिटी या फिश पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है, खासकर अगर मछली ताज़ा न हो। इसलिए नींबू का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें।
Read More : Youth Lifestyle: युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं कार्डियक अरेस्ट के मामले? जानिए लाइफस्टाइल की बड़ी गलतियाँ
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, सरसों या धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां मछली के साथ खाने पर कैल्शियम और आयरन का एब्सॉर्प्शन कम हो सकता है। इसके अलावा गैस, पेट फूलना और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। बेहतर है कि इन सब्जियों को मछली से अलग समय पर खाएं।
तली-भुनी चीजें और फास्ट फूड

मछली के साथ फ्राइड स्नैक्स या फास्ट फूड खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और हार्ट डिज़ीज़ का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, पाचन भी धीमा हो जाता है। मछली को हमेशा हल्का और पोषक तरीके से बनाकर ही खाना चाहिए।
Read More : Mental Health Tips: तनाव मिटाने के लिए अपनाएं ये आसान लाइफस्टाइल हैक्स
ज्यादा मीठा
मछली खाने के बाद अधिक मिठाई या शुगर का सेवन ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकता है और डायबिटीज़ के रिस्क को बढ़ा देता है। इससे वजन बढ़ने और मेटाबॉलिक समस्याओं की संभावना भी रहती है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







