लाइफस्टाइल

Exercise For Dark Circles: बहुत हुआ महंगी से महंगी क्रीम का इस्तेमाल, अब डार्क सर्कल कम करने के लिए रोजाना करें ये फेशियल एक्सरसाइज

Exercise For Dark Circles: आजकल लोग अक्सर देर रात तक काम करते हैं या स्क्रीन पर समय बिताते हैं, जिससे उनकी नींद प्रभावित होती है। इसका प्रभाव उनका सेहत और आंखों दोनों पर ही पड़ता है। इससे आंखों से जुड़ी समस्या या फिर डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में ये एक्सरसाइज करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Exercise For Dark Circles: ये हैं चेहरे के डार्क सर्कल हटाने के लिए एक्सरसाइज, डेली रूटीन में करें शामिल

सुंदर आंखों के आसपास होने वाले काले घेरे न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती में दाग लगा देते हैं बल्कि इंप्रेशन को भी खराब करते हैं। इन काले घेरों को दूर करने के लिए कई बार लड़कियां और लड़के महंगे क्रीम का सहारा लेती हैं। लेकिन उससे भी फर्क नहीं पड़ता। अगर चेहरे पर दिख रहे काले घेरों को कम करने में महंगी क्रीम भी असर नहीं दिखा पा रही है। तो जरूरत है अपने रूटीन में बदलाव लाने की क्योंकि लैपटॉप, मोबाइल ज्यादातर देर तक चलाना आपकी सुंदरता पर ग्रहण लगा सकता है। भरपूर नींद न लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। काले घेरों से राहत पाने के लिए आप भी सब कुछ ट्राई करके थक गए हैं तो इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए एक्सरसाइज के बारे में। इन एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर आप डार्क सर्कल से कुछ ही दिनों में राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

चेहरे के डार्क सर्कल हटाने के लिए एक्सरसाइज

आंखों को राइट-लेफ्ट और ऊपर-नीचे घुमाएं Exercise For Dark Circles

चेहरे के डार्क सर्कल हटाने के लिए आप अपनी आंखों की पुतलियों को राइट से लेफ्ट और ऊपर से नीचे की ओर घुमाएं। इससे आपकी आंखों की थकान कम करने में मदद मिलती है। इससे आपके डार्क सर्कल भी कम हो जाते हैं।

15 मिनट तक एक ही चीज पर करें फोकस Exercise For Dark Circles

अगर आप अपनी आंखों के डार्क सर्कल्स से परेशान रहते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप दीवार पर एक बिंदु या टारगेट बना लें। फिर आप उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। इस पर आप कम से कम 15 मिनट तक फोकस करें। इससे आपकी आंखों की नसों में खिंचाव आएगा जिससे आपके डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिलती है।

Read More:- Motion Sickness: क्या आपको भी सफर के दौरान होती है उल्टी-घबराहट? इन टिप्स की मदद से मोशन सिकनेस से मिल सकती है राहत, ट्रैवलिंग में नहीं होगी कोई दिक्कत

रोजाना करें त्राटक व्यायाम Exercise For Dark Circles

आंखों के डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आप त्राटक व्यायाम का भी सहारा ले सकते हैं। त्राटक व्यायाम को करने के लिए आप एक मिट्टी का दीपक जलाएं। फिर आप इस पर लगातार 5 से 10 मिनट तक ध्यान केंद्रित करें। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है और आपके डार्क सर्कल की समस्या भी दूर हो जाती है।

आंखों के आसपास लगाएं एलोवेरा जेल Exercise For Dark Circles

डार्क सर्कल्स की समस्या के लिए आप हफ्ते में एक बार अपनी आंखों के आसपास एलोवेरा जेल लगाकर मसाज करें। इसके लिए आप एलोवेरा जेल की कुछ बूंदे उंगलियों पर लें। फिर आप इसको अपनी आंखों के चारों ओर घुमाते हुए मसाज करें। इस बात का ख्याल रखें कि आपको दोनों ओर से सर्कल बनाते हुए अपनी आंखों का व्यायाम करना है। अगर आप आप चाहें तो रात को सोने से पहले भी एलोवेरा जेल से अपनी आंखों की मसाज कर सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

जूम इन जूम आउट करें Exercise For Dark Circles

डार्क सर्कल्स के लिए आप अपनी आंखों को जूम इन जूम आउट करके भी आराम पा सकते हैं। आंखों की ऐसी एक्सरसाइज से आपकी एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपकी आंखों के मांसपेशियों की एक्सरसाइज़ होती है जिससे आपको काले घेरों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

विंकिंग एक्सरसाइज Exercise For Dark Circles

विंकिंग एक्सरसाइज आंखों के आस-पास की मांसपेशियों को टोन करने के साथ ही स्किन का ढीलापन कम करने में मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आरामदायक स्थिति में बैठें। अब अपनी बाईं आंख बंद करें और दाईं आंख को खुला रखें। इसके बाद खुली हई आंख से सामान दीवार को देखें। इसके बाद इस स्थिति में 10 से 15 मिनट रखें और उसके बाद दोनों आंखें खोल लें। अब दाईं आंख को बंद करें और बाईं आंख को खुला रखकर दोबारा इस एक्सरसाइज को दोहराएं। इसे आप 6 से 8 बार दोहरा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button