लाइफस्टाइल

Easy Way To Grow Lady Finger At Home: इन तरीकों से घर पर गमले में आसानी से उगाएं भिंडी, चंद दिनों में हो जाएगी तैयार, जानें क्या है बागवानी की पूरी प्रक्रिया

Easy Way To Grow Lady Finger At Home: आपको बाजार से भिंडी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। थोड़ी सी मेहनत और देखभाल से आप साल भर ताजी भिंडी का लुत्फ उठा सकते हैं। भिंडी के बीज को गमले या बगीचे में बोकर आप आसानी से भिंडी के पौधे उगा सकते हैं।ंबबबब

Easy Way To Grow Lady Finger At Home: ये है गमले में भिंडी लगाने का तरीका, जानें कैसे करें देखभाल

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग सभी लोग पसंद करते हैं। इसे आप घर पर आसानी से उगा सकते हैं। घर की बगिया में उगाई गई भिंडी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। आपको बाजार से भिंडी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। थोड़ी सी मेहनत और देखभाल से आप साल भर ताजी भिंडी का लुत्फ उठा सकते हैं। भिंडी के बीज को गमले या बगीचे में बोकर आप आसानी से भिंडी के पौधे उगा सकते हैं। Easy Way To Grow Lady Finger At Home नियमित रूप से पानी देने और उर्वरक डालने से भिंडी के पौधे तेजी से बढ़ेंगे और आपको भरपूर मात्रा में भिंडी मिल सकेगी। भिंडी को अंग्रेजी में लेडी फिंगर या ओकरा के नाम से जाना जाता है। भिंडी गर्मी के मौसम में ज्यादा आती है। गर्मी का सीजन भिंडी उगाने के लिए सबसे बेहतर है। भिंडी के बीजों को अंकुरित होने में 6 से 8 दिन लगते हैं। अगर आप घर में भिंडी उगाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

घर में किसमें उगाएं भिंडी Easy Way To Grow Lady Finger At Home

गमले में भिंडी के पौधे को ग्रो करने के लिए कंटेनर कम से कम 12 इंच गहरा और 12 इंच व्यास का होना चाहिए। कंटेनर के तल में जल निकासी छेद जरूर होने चाहिए। यदि आप ग्रो बैग में उगाना चाहिते हैं तो इसमें जल निकासी छेद नहीं होते हैं। इसलिए आपको खुद इसमें छेद करना होगा। भिंडी गर्म मौसम की फसल है, इसलिए इसके बीज ठंड के मौसम या अधिक ठंढ में सही तरीके से विकसित नहीं होते हैं। Easy Way To Grow Lady Finger At Home बीज को मिट्टी में बोने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि मिट्टी का तापमान लगभग 60℉ या 15°C से कम न हो। आप वसंत ऋतु समाप्त होने के 3 से 4 सप्ताह पहले गार्डन की मिट्टी में सीधे भिंडी के बीज बोये जा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सितम्बर से नवंबर के मध्य भी लगा सकते हैं। भिंडी दो महीने के अंदर ही उगने लगती है।

गमले में भिंडी लगाने का तरीका

बीजों का चयन Easy Way To Grow Lady Finger At Home

अच्छी गुणवत्ता वाले भिंडी के बीज चुनें। कुछ लोकप्रिय भिंडी किस्मों में शामिल हैं ‘पंजाब किंग’, ‘पार्वती’, ‘हाइब्रिड 4’, ‘माया’, और ‘सुष्मा’।

Read More:- Plants For Monsoon: फूलों की खुशबू से महक उठेगा आपका घर आंगन, बस माॅनसून में लगा लें ये खास पौधे, सुंदर गार्डन देख हर कोई करेगा तारीफ, PHOTOS

मिट्टी और गमला तैयार करना Easy Way To Grow Lady Finger At Home

भिंडी को ढीली, अच्छी तरह से सूखने वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है जिसमें अच्छा जल निकासी होता है। आप समान भागों में मिट्टी, रेत और खाद का मिश्रण बना सकते हैं। एक गमला चुनें जो कम से कम 12 इंच गहरा और 12 इंच चौड़ा हो। सुनिश्चित करें कि गमले में जल निकासी छेद हो।

बुवाई Easy Way To Grow Lady Finger At Home

सबसे पहले तो बीजों को 24 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। गमले को मिट्टी से भरें और इसे थोड़ा दबाएं। बीजों को मिट्टी में 1 इंच गहरा और 2 इंच की दूरी पर बोएं। बीजों को पानी से ढक दें और मिट्टी को नम रखें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कैसे करें देखभाल Easy Way To Grow Lady Finger At Home

गर्मियों में हर दिन भिंडी के पौधों को पानी देना चाहिए। प्लांट को पानी देते समय इस बात का ध्यान देना चाहिए कि पानी हमेशा प्लांट के ऊपर बौछार के रूप में करना चाहिए। बीज बोने से पहले मिट्टी के अच्छी गुणवत्ता वाले जैविक खाद डालें। इसके अलावा कीटों से बचाने के लिए नीम तेल के घोल का छिड़काव करें। यह नियमित रूप से 10 से 15 दिन पर कर सकते हैं। इसके अलावा ठीक से बढ़ने के लिए भिंडी को पूर्ण सूर्य प्रकाश की जरूरत होती है। आमतौर पर 6 से 8 घंटे की धूप आवश्यक होती है। इसलिए इसे ऐसी जगह पर उगाएं जहां ज्यादा धूप आती हो।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button