लाइफस्टाइल

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें

धनतेरस हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन सोने, चाँदी और तांबे की चीजें खरीदने का रिवाज है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है की धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए। ये चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है।

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन सोना खरीदने का रिवाज़ है लेकिन कुछ चीजें जो भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए 


धनतेरस एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है जो धन, समृद्धि और खुशी की प्राप्ति की शुभकामना के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है इस दिन कुछ चीज़े खरीदने की परंपरा है लेकिन कुछ ऐसी चीज़े है जिसे भूलकर भी इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। आइए जानते है इस दिन क्या खरीदें और क्या नहीं। 

क्या खरीदें 

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल के बर्तन, तांबे के बर्तन, और धातुओं की चीज़े खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मान्यता है कि ये चीज़े खरीदने से घर में बरकत, सुख समृद्धि, और धन दौलत आता है और परिवार को कभी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। 

Read More: Ahoi Ashtami Vrat: क्यों और कब मनाई जाती है अहोई अष्टमी, जानिए इससे जुड़ी मान्यता

क्या न खरीदें 

1.धनतेरस के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है और ये शुभ फल नहीं देता है। 

2.धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है।

  1. धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है।
  2. धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। शीशे या कांच का सीधा संबंध राहु से होता है। मान्यता है कि यदि घर में राहु प्रवेश कर जाए तो इससे तरक्की रूक जाती है।
  3. ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी या बोन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। ये चीजें घर में आने वाली बरकत में बाधा डालती हैं।

इस साल धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन समान खरीदने का शुभ मुहर्त 2:35 से शुरू होकर 11 नवंबर की सुबह 6:40 तक है। धनतेरस के दिन पारंपरिक तौर पर मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और अच्छे से सजाते हैं। साथ ही धन और धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए इस दिन घरों में विशेष पूजा-आराधना की जाती है। इसके बाद सोने, चाँदी या पीतल के बर्तन खरीदें जाते है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button