लाइफस्टाइल

December 2023 calendar: धार्मिक त्योहारों से भरा रहेगा दिसंबर, जानें इस महीने के व्रत और त्योहारों का संगम

दिसंबर का आरम्भ होता है काल भैरव जयंती के साथ, जो कालाष्टमी के दिन मनाई जाती है। काल भैरव भगवान शिव के एक रूप हैं और इनकी पूजा से भय और ग्रह दोष दूर होते हैं।

December 2023 calendar: राम-सीता विवाह के साथ आएगा दिसंबर का महीना, जानें इस महीने के महत्वपूर्ण उत्सव

दिसंबर साल का आखिरी महीना है और महीने की शुरुआत यानी 1 दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस दिसंबर में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर मार्गशीर्ष का महीना होगा, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। तो आइए जानते हैं दिसंबर महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट।

दिसंबर का आरम्भ होता है काल भैरव जयंती के साथ, जो कालाष्टमी के दिन मनाई जाती है। काल भैरव भगवान शिव के एक रूप हैं और इनकी पूजा से भय और ग्रह दोष दूर होते हैं।

फिर, 8 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी है, जो भगवान विष्णु के अंश से संबंधित है।

Read More: Winter foods: सर्दी की शुरुआत में खाएं ये 5 खास फूड, मिलेगी सर्दी से राहत

We’re now on WhatsApp. Click to join.

इसके बाद 10 दिसंबर को प्रदोष व्रत (कृष्ण) होता है, जिसमें शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है और मान्यता है कि इससे समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

दिसंबर महीने की अमावस्या को भी विशेष माना जाता है, जिस पर गंगा स्नान और दान करने से पितृ दोष दूर होता है।

इसके बाद आती हैं अनेक त्योहार जैसे धनु संक्रांति, विवाह पंचमी, चंपा षष्ठी, मोक्षदा एकादशी, बैकुंठ एकादशी, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, और अखुरथ संकष्टी चतुर्थी। इन सभी त्योहारों में विशेष पूजा-अर्चना और ध्यान किया जाता है जो समृद्धि और शांति का संकेत होते हैं।

यहीं तक की 27 दिसंबर को पौष माह शुरू होता है और 28 दिसंबर को गुरु पुष्य योग होता है, जो विशेष ध्यान और साधना का समय माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button