लाइफस्टाइल

Cooling Foods For Stomach: पेट की गर्मी ने कर रखा है परेशान तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, तुरंत मिलेगी राहत

Cooling Foods For Stomach: आमतौर पर जब हम बहुत ज्यादा स्पाइसी फूड, ड्रिंकिंग या बहुत देर रात में खाना खाते हैं तो पेट की गर्मी बढ़ जाती है। हालांकि बहुत ज्यादा खाना खाने से भी पेट की गर्मी बढ़ जाती है।

Cooling Foods For Stomach: पेट की गर्मी के ये हैं लक्षण, न करें नजरअंदाज

इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी में सेहत का कुछ ज्यादा ही ध्यान रखना पड़ता है। अगर आपको गर्मी लग गई तो ये आपके लिए गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। इसमें पेट की गर्मी बहुत खराब होती है। जब पेट में गर्मी होती है तो ऐसा लगता है कि पूरा शरीर उबल रहा है। पेट की गर्मी के कारण गैस की समस्या भी बढ़ जाती है। दरअसल पेट की गर्मी के कई कारण हैं। इसके लिए हम खुद जिम्मेदार होते हैं। Cooling Foods For Stomach

आमतौर पर जब हम बहुत ज्यादा स्पाइसी फूड, ड्रिंकिंग या बहुत देर रात में खाना खाते हैं तो पेट की गर्मी बढ़ जाती है। हालांकि बहुत ज्यादा खाना खाने से भी पेट की गर्मी बढ़ जाती है। इन सबके अलावा गतिहीन दिनचर्या, बहुत ज्यादा शराब, ज्यादा पेनकिलर गोलियों का इस्तेमाल, पेप्टिक अल्सर जैसी कुछ बीमारियां भी पेट की गर्मी के लिए जिम्मेदार होते हैं। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए नेचुरल तरीका ही बेस्ट है। अगर हम ठंडे तासीर वाले आहार को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो हम इस परेशानी से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं पेट की गर्मी से रहत पाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

खीरा Cooling Foods For Stomach

गर्मी में खीरा खाना स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खीरा शरीर के लिए ठंडा होने के साथ ये बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है।

Read More:- Fruits For Pregnancy: प्रेग्नेंसी में महिलाएं जरूर करें इन फलों का सेवन, मां के साथ-साथ बच्चा भी रहेगा तंदरुस्त

दही Cooling Foods For Stomach

पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए दही का सेवन भी किया जा सकता है। दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ पेट को ठंडक मिलती है। दही डाइजेशन को ठीक करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है।

पुदीना Cooling Foods For Stomach

गर्मी में पुदीना के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। पुदीना की तासीर ठंडी होने के साथ इसके सेवन से पेट की गर्मी दूर होती है। पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए पुदीना के पानी बनाकर पीया जा सकता है। पुदीना के सेवन से बदहजमी, गैस और पेट से जुड़ी समस्या कम होती है।

कोल्ड मिल्क Cooling Foods For Stomach

ठंडा दूध पेट की गर्मी को बहुत जल्दी शांत कर देता है। कोल्ड मिल्क पीने से पेट का तापमान कम होता है और यह एसिड के लेवल को भी कम करता है। कोल्ड मिल्क में पेट को आराम पहुंचाने की क्षमता है। पेट की गर्मी के कारण जो असहजता होती है, उसे बहुत जल्दी कोल्ड मिल्क दूर कर देती है। अगर अक्सर पेट की गर्मी परेशान कर रही है तो रोजाना कच्चा दूध या कोल्ड मिल्क एक गिलास पी लें। बहुत जल्दी राहत मिलेगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

उबला हुआ चावल Cooling Foods For Stomach

उबला हुआ चावल मांड के साथ पेट की गर्मी को दूर करने में बहुत मददगार है। ये पेट में पानी की मात्रा को बढ़ा देता है जिससे पेट का तापमान कम हो जाता है। इसके लिए चावल को कूकर में नहीं बल्कि एक पतीला में पानी डालकर चावल को उबालें। इसे ठंडा कर पानी के साथ ही खाएं। इसमें कुछ भी न मिलाएं। अगर आप चाहें तो पानी के साथ उबला हुआ चावल खाकर एक गिलास छाछ पी लें।

ठंडे फल Cooling Foods For Stomach

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप नारियल पानी, तरबूज, सेब, खीरा, आड़ू जैसे ठंडी तासीर वाली फलों का सेवन करें। इससे पेट की गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ यदि पेट की गर्मी से राहत नहीं मिल रही है तो पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीएं।

सौंफ Cooling Foods For Stomach

पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए सौंफ का सेवन भी फायदेमंद रहता है। आप इसको पानी में उबालकर या ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है और ये पेट से जुड़ी समस्या को कम करती है। सौंफ में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी पाया जाता है।

पेट की गर्मी के लक्षण Cooling Foods For Stomach

  • पेट में दर्द
  • मरोड़
  • लूज मोशन
  • पेट फूलना
  • गैस
  • बदहजमी

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button