मनोरंजन

5 controversies of Bollywood 2022: द कश्मीर फाइल्स से लेकर काली तक ये हैं 2022 के बॉलीवुड के 5 विवाद

5 controversies of Bollywood 2022: बॉलीवुड की 2022 के विवादों की लिस्ट हैं लंबी, एक नज़र ज़रूर डालें

Highlights –

  • साल 2022 खत्म होने को है।
  • इस साल कई घटनाएं हुईं और इन घटनाओं के अलावा हुए कई विवाद।
  • बॉलीवुड और कंट्रोवर्सी का बहुत पुराना नाता है।

5 controversies of Bollywood 2022 : साल 2022 खत्म होने को है। इस साल कई घटनाएं हुईं और इन घटनाओं के अलावा हुए कई विवाद। ये घटनाएं और उनसे जुड़े विवाद कई क्षेत्रों में हुए जिसमें एक बॉलीवुड भी है। बॉलीवुड और कंट्रोवर्सी का बहुत पुराना नाता है। इसी को आधार मानते हुए इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं इस साल हुए बॉलीवुड के ये 5 विवाद जो पूरे साल लाइमलाइट में रहे।

द कश्मीर फाइल्स

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला लेकिन इसके अलावे फिल्म को विवाद का भी सामना करना पड़ा।

इस साल की सबसे विवादित फिल्म है। ये फिल्म साल 1990 में कश्मीर की घाटी में हुए हिंदुओं के नरसंहार को लेकर बनाई गई  जिसे लेकर कई विवाद हुए और अब तक हो रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी को प्रोपेगेंडासरकार के खिलाफ और एकतरफा बताया गया है। विवाद ये कहते हैं कि फिल्म में जो कहानी दिखाई गई वो पूरी सच्चाई नहीं है।

आपको बता दें कि हाल ही में गोवा में हुए इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में ज्यूरी हेड नदाव लापिड ने आरोप लगाया था कि इसमें सरकार की नीतियों को बढ़ा चढ़ा कर और सब कुछ एकतरफा दिखाया गया है। बता दें कि रिलीज से पहले ही द कश्मीर फाइल्स को बैन करने की मांग होने लगी थी।

रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट

रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया थाजिसमें वह बिना कपड़ों के थे। उनकी तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने लगींजिसके बाद कई लोगों ने उनके खिलाफ महिलाओं की भावनाएं आहत करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। बता दें कि रणवीर सिंह का ये न्यूड फोटोशूट काफी सुर्खियों में रहा था। बाद में रणवीर सिंह इस फोटोशूट पर यह सफाई देते नजर आए ते कि उन्होंने फोटोशूट हॉलीवुड एक्टर बर्ट रेनॉल्ड्स से प्रभावित होकर किया था लोगों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने को उनका कोई मकसद नहीं था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

काली फोटोशूट

साल 2022 में डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई की फिल्म काली’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। दरअसल फिल्म के पोस्टर में मां काली को हाथ में LGBTQ का झंडा लिए धूम्रपान करते हुए दिखाया गया था। जिसके बाद लोगों ने उनपर हिंदुओं की देवी का अपमान करने का आरोप लगाया था। लीना मणिमेकलाई पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उनकी फिल्म बैन करने की मांग उठी थी।

लाल सिंह चड्ढा बहिष्कार

आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा’ इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप रही थी। फिल्म की रिलीज से पहले ही आमिर खान के असहिष्णुता के बारे में पुराने बयान को लेकर लोगों ने उनकी फिल्म का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। जिसका नतीजा ये रहा कि सिनेमाघरों में शो खाली गए और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

एक्ट्रेसस का मैटरनिटी फोटोशूट

इस साल देबिना से लेकर बिपाशा, सोनम मां बनी हैं। टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिपाशा बसु ने अपने प्रेगनेंसी के दौरान ऐसा रिवीलिंग फोटोशूट कराया कि इसे लेकर पूरे देश में उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

टीवी डिबेट्स से लेकर सोशल मीडिया पर हर जगह इन अभिनेत्रियों के न्यूड टमी फोटोशूट की तस्वीरें घूमने लगीं। इस तरह के मैटरनिटी फोटोशूट कल्चर को पश्मिची देशों की नकल और भारत की संस्कृति के खिलाफ बताया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button