लाइफस्टाइल

Child behavior: क्या आपका बच्चा भी करता है बुरा व्यवहार? कैसे समझाए उसे इसके नुक्सान

Child behavior: बच्चे के बुरे व्यवहार को सुधारने के लिए रखे इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल


Child behavior: “हमें बच्चों को यह नहीं सिखाना चाहिए कि उन्हें क्या सोचना है, बल्कि यह सीखना चाहिए कि उंन्हे कैसे सोचना है।”

आजकल आपने हर दूसरे अभिभावक से यह सुना होगा कि हम अपने बच्चों के व्यवहार को लेकर बड़े परेशान है। वो हमारा मान नहीं रखते या हमारी बात नहीं मानते। आजकल के बच्चों तो अपनी चलाते हैं, उनके बच्चे बिगड़ गए है, उन्हें तमीज नहीं रही, वो हाथ से निकलते जा रहे है। लेकिन क्या आपने कभी बच्चों का व्यवहार बुरा क्यों है ये सोचा हैं? क्या आपने कभी बच्चों का व्यवहार ठीक करने का प्रयास किया हैं। आइये हम आपको बच्चों के व्यवहार को ठीक करने के लिए कुछ प्रभावी उपाय बता रह हैं।

अगर माता-पिता अपने बच्चों के बुरे व्यवहार को ठीक करना चाहते है तो उन्हें समझने की आवश्यकता है कि बच्चे जन्म से बुरे नहीं होते केवल उनका व्यवहार बुरा होता है। हालाँकि, शैतानियां करना उनका धर्म है लेकिन जब बच्चे के व्यवहार में बदलाव आने लगता है तो वो चिंता का विषय बन जाता हैं। ये एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। आइये जानते है एक बच्चे का बुरा व्यवहार कब होता हैं –

• जब बच्चा बातों को अनसुना करने लगे
• जब उसका  विकास धीमी गति से हो रहा हो
• जब बच्चा खेलने के अलावा ज्यादा शैतानी करें
• जब बच्चे का व्यवहार दूसरों के प्रति ठीक न हो
• जब बच्चा पढ़ाई में अच्छे नंबर ना ला रहा हो
• जब बच्चा जल्दी-जल्दी बीमार होने लगे
• जब बच्चाकहना मानना बंद करदे
• जब बच्चा गुस्सा करना सीख  जाए
• जब बच्चा आपका दूसरों का अपमान करने लगे या गलत भाषा बोलने लगे

और पढ़ें: बढ़ती उम्र में क्या खाये और क्या ना खाएं?

बच्चों के बुरे व्यवहार के पीछे कारण

बच्चे जन्म से बुरे नहीं होते और बुरी आदतें उनमे जन्म के बाद आती हैं। इन आदतों के पीछे बच्चों के बुरे व्यवहार के कई कारण हो सकते है जैसे:
• माता-पिता और बच्चों में कम्युनिकेशन गैप
• माता-पिता की ओर से जरूरत से ज्यादा दबाव
• घर में सही माहौल न होना
• अस्वस्थ खान-पान
• शिष्टाचार और मूल्यों का अभाव
• इंटरनेट का अत्यधिक उपयोग
• अच्छी नींद न आना आदि

बच्चों के बुरे व्यवहार को ठीक करने के उपाय

• बुरा व्यवहार कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिससे बदला नहीं जा सकता।  हालाँकि यह थोड़ा मय मांगता है लेकिन अनुशासन और प्यार से आप अपने बच्चे के बुरे व्यवहार और बुरी आदतों को बदल सकते हैं।

• माता-पिता को बच्चों के बुरे व्यवहार को बदलने के लिए सबसे पहले अपने व्यवहार में बदलाव लाना होता हैं। अगर बच्चे माँ-बाप की बिल्कुल नहीं सुन रहे तो इसका मतलब यह नहीं कि आप भी अपने बच्चे की नहीं सुनेंगे। इसके विपरीत आपको उन्हें अधिक समय देने की जरुरत होती हैं।आप अपने बच्चों को बिना सोचे-समझे किसी के सामने डांटने से बचें और आवश्यक उन्हें गुस्सा ना करें।

• अगर आपके बच्चे ने किसी कारणवश या अन्यथा ही कुछ ऐसा व्यवहार किया है जिससे आपको शर्मसार होना पड़ रहा है तो आपको उन पर गुस्सा नहीं हुआ चाहिए। इसके विपरीत आपको संयम रखकर उन्हें समझाना चाहिए। अगर उन्हें अच्छे और बुरे की आप पहचान करवाएंगे तो उन्हें अच्छा  लगेगा और वो ऐसा करने से बचेंगे।

• बच्चों को अच्छे और बुरे में पहचान करवाने का फ़र्ज़ माता-पिता का होता हैं। आपको अपने बच्चों को अनुशासन के बारें में, सबका सम्मान करने के बारें में, बुरी आदतों और अच्छी आदतों के बारें में बताना चाहिए। बच्चों को अनुशासन सीखाना बहुत जरुरी है और साथ ही उन्हें एक ज़िम्मेदार  व्यक्ति की  तरह सीखना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button